बलरामपुर

बेटी को पिता ले गए डॉक्टर के पास तो खुल गया राज, दो महीने पहले दो लड़कों ने किया था ..

घर मे घुसकर नाबालिक से रेप,गर्भवती होने पर खुला मामला,आरोपी गिरफ्तार
2 min read
Jun 08, 2018
balrampur
बेटी को पिता ले गए डॉक्टर के पास तो खुल गया राज, दो महीने पहले दो लड़कों ने किया था ..

बलरामपुर. बलरामपुर में घर में घुसकर नाबाल‍िग से रेप और बताने पर जान से मारने की धमकी का मामला शुक्रवार को सामने आया है। यह मामला तब खुला जब लड़की गर्भवती हुई। पीड़िता के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें क‍ि बलरामपुर के तुलसीपुर की रहने वाली 17 वर्षीय नाबाल‍िग लड़की एक मार्च को अपने घर में अकेली थी। मौका पाकर गांव के दो युवक दीपू, साजन घर आए और उन्‍होंने लड़की के साथ रेप क‍िया। युवकों ने लड़की को धमकी देकर चुप रहने को कहा। मगर अचानक जब उसकी तबीयत ब‍िगड़ी तो उसके गर्भवती होने की बात सामने आई।

पीड़िता ने बताया कि गांव के ही दो युवक जिसे वो जानती है उसके घर आये। घर पर उस वक्त कोई नहीं था। दोनों युवको में एक युवक दरवाजे पर खड़ा होकर निगरानी करने लगा और दूसरे युवक ने जबरदस्ती रेप किया। रेप के बाद युवक ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए मैंने ये बात किसी को नहीं बताई, लेकिन मेरी तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो घर वालों को बताया तब मेरे पिता ने मुझे इलाज के लिए गोण्डा ले गये तब पता चला कि मैं गर्भवती हूं। जिसके बाद पीड़ित के पिता उसे 6 जून को तुलसीपुर थाने लेकर गए। जिसके बाद पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों दीपू उर्फ दीपक व विशाल उर्फ साजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया अस्पताल में 7 जून को पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। और दोनों युवकों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस नामजद आरोपी दीपू और साजन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Published on:
08 Jun 2018 04:40 pm