25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raksha Bandhan 2026: बलरामपुर की चार छात्राएं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बांधेंगी राखी, राष्ट्रपति भवन से मिला खास न्योता

Raksha Bandhan 2026: बलरामपुर के तुलसीपुर की चार छात्राओं को राष्ट्रपति भवन से खास न्योता मिला है। रक्षाबंधन पर छात्राएं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी बांधेंगी। 28 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में उनकी मुलाकात होगी। छात्राएं देवीपाटन मंदिर और गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के बाद नई दिल्ली रवाना होंगी।
2 min read
Google source verification
balrampur

मिथलेश नाथ योगी के साथ छात्राएं फोटो सोर्स पत्रिका

Raksha Bandhan 2026: बलरामपुर जिले के तुलसीपुर की चार छात्राओं को इस रक्षाबंधन पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी बांधने का विशेष अवसर मिला है। राष्ट्रपति भवन से मिले आमंत्रण के बाद आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल की छात्राएं नई दिल्ली रवाना हुई हैं। छात्राएं 28 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रक्षासूत्र बांधकर उनका आशीर्वाद लेंगी। इस उपलब्धि से विद्यालय और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर क्षेत्र स्थित आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल की चार छात्राओं के लिए रक्षाबंधन इस बार बेहद खास होने जा रहा है। राष्ट्रपति भवन से विशेष आमंत्रण मिलने के बाद छात्राएं देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी बांधने के लिए नई दिल्ली रवाना हुई हैं। 28 अगस्त को छात्राएं राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी। उन्हें रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगी। राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले छात्राएं शक्ति पीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी महाराज से मुलाकात की। छात्राओं ने मां पाटेश्वरी का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह और अध्यापिका अनीता गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहीं।

इन चार छात्राओं को मिला गौरव

राष्ट्रपति को राखी बांधने वाली छात्राओं में कक्षा 12 की प्रगति पाठक, कक्षा 10 की हर्षिता यादव, कक्षा 12 की प्रस्तुति गुप्ता और कक्षा 9 की अनुष्का पांडेय शामिल हैं। छात्राओं के दिल्ली रवाना होने से पहले विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार छात्राओं का दल 26 अगस्त को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर भी जाएगा। यहां वे महायोगी गुरु गोरखनाथ का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लेंगी। इसके बाद छात्राएं गोरखपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

पूरे जनपद के लिए गौरव का अवसर

सीमावर्ती और ग्रामीण अंचल के विद्यालय की छात्राओं को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति से मिलने और उन्हें राखी बांधने का अवसर मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने इसे विद्यालय परिवार के साथ-साथ पूरे बलरामपुर जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। छात्राओं के राष्ट्रपति भवन पहुंचने और राष्ट्रपति को राखी बांधने को लेकर जिले के लोगों में भी उत्सुकता है।