बंगाल के जाने माने बैंड 'मोहिनेर गोरागुली' फेम रंजन घोषाल ने शुभारंभ किया
बेंगलूरु. सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रवासी बंगालियों द्वारा पिछले वर्ष आलापी नामक संस्था का गठन किया गया था, जिसकी प्रथम वर्षगांठ मनाई गई। जिसमें बांग्ला संस्कृति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम हुए।
मुख्य अतिथि बंगाल के जाने माने बैंड 'मोहिनेर गोरागुली' फेम रंजन घोषाल ने शुभारंभ किया। सफल आयोजन में अनुजित, शोरमी, संदीपन, सुपर्णा, प्रियंका, नीलाद्रि, अभिनीत, सयनतन, आलोक, सौरभ, अहेली, आबीर, आर्चिसमान, स्वरूप, ताप्ती, ऐशिक, हिंडोल, अंबिका, पाउलोमी आदि की भूमिका रही।
शूले के शिविर में बढ़-चढ़ कर भाग ले रही महिलाएं
बेंगलूरु. श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन संघ ट्रस्ट शूले अशोकनगर के तत्वावधान में तीन दिवसीय जैन धार्मिक महिला शिविर में 235 से अधिक बहनें भाग ले रही हैं।
शूले महिला बहू मंडल की संयोजक आशा गादिया ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन के पहले सत्र में साध्वी ने 'श्रावक के पश्चाताप के 10 कारणÓ विषय का विवेचन किया।
दूसरे सत्र में स्वाध्यायी प्रशिक्षक शांतिलाल बोहरा ने समकित 67 जैन बोल पर और तीसरे सत्र में सरोज पुणमिया ने महावीर अष्टक स्तुति पर शिक्षा दी।
चौथे सत्र में सुरेश गुलेच्छा ने जीव आदि नव तत्व पर कक्षा ली। पांचवें सत्र में साध्वी ने मानव के आयु बंध तप का विवेचन किया। शूले संघ के अध्यक्ष यशवंतराज सांखला ने कहा कि मंगलवार को प्रात: जैनाचार्य हीराचंद्र के दीक्षा जयंती दो-दो सामायिक के साथ मनाई जाएगी।
शूले महिला एवं बहू मंडल के प्रभारी आशा गादिया ने बताया कि शिविर को लेकर पूरे बेंगलूरु की बहनों में जबरदस्त उत्साह है।