12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वक्तृत्व शैली के विकास पर कार्यशाला

योगेश पोरवाल, हेमंत मेहता का विशेष सहयोग रहा।

less than 1 minute read
Google source verification
jainism

वक्तृत्व शैली के विकास पर कार्यशाला

बेंगलूरु. तेरापंथ युवक परिषद विजयनगर की ओर से 7 दिवसीय वक्तृत्व शैली के विकास पर कार्यशाला हुई। अध्यक्ष दिनेश मरोठी, पवन मांडोत, मुख्य प्रशिक्षिका नमिता दुगड़, अरविंद जैन, अरविंद दक, महावीर टेबा, महेंद्र टेबा, श्रेयांश गोलछा, कैलाश बोहरा, योगेश पोरवाल, हेमंत मेहता का विशेष सहयोग रहा।


पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने वाले बच्चे पुरस्कृत
बेंगलूरु. श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन संघ ट्रस्ट शूले अशोकनगर के तत्वावधान में चातुर्मास, तप, त्याग के साथ गतिमान है। इसी सिलसिले में साध्वी जयश्री की प्रेरणा से पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत से बालक-बालिकाओं ने दीपावली पर पटाखे नहीं छोडऩे का संकल्प लिया गया था।

ऐसे सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप शूले श्रीसंघ द्वारा केवलमुनि भवन में उपहार प्रदान किए गए। उपहार प्रदान करते हुए शूले जैन युवा संगठन के कोषाध्यक्ष माणकचंद लुणावत ने बच्चों के पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए कहा कि आज विश्व में ध्वनि प्रदूषण से सारा वातावरण दूषित हो रहा है। अत: इस दिशा में ना केवल बच्चों को अपितु युवा वर्ग को भी गंभीरता से चिंतन करना है।

इस प्रसंग पर अखिल भारतीय समरथ गच्छ के तमिलनाडु शाखा के अध्यक्ष वैन्ने से पधारे रतनलाल गोठी ने साध्वियों से अगला चातुर्मास चैन्नई में प्रदान करने विनती की।

महाराष्ट्र के गंगापुर से एक दर्शनार्थी मण्डल शूले पधारा। साध्वी जयश्री की प्रेरणा से श्रावकों ने रात्रि में भोजन ना करने के प्रत्याख्यान ग्रहण किए। संचालन करते हुए शूले श्रीसंघ के अध्यक्ष यशवंतराज सांखला ने किया।