25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणेशीलाल की जयंती मनाई

उपप्रवर्तनी निधि ज्योति की जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम हुए।
less than 1 minute read
Google source verification
jainism

गणेशीलाल की जयंती मनाई

बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ फ्रेजर टाउन में सोमवार को गुरु गणेशीलाल की जयंती, आचार्य देवेन्द्र मुनि की जयंती, साध्वी विजेन्द्र की जयंती, उपप्रवर्तनी निधि ज्योति की जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम हुए।

रविन्द्र मुनि ने विशेष रूप से शिरकत कर गुरु भगवंतों के जीवन पर प्रकाश डाला। मुनि ने साध्वी निधि ज्योति को दक्षिण सूर्या की उपाधि से अलंकृत किया। साध्वी मणिप्रभा ने भी अभिव्यक्ति दी। नंदिता ने विचार रखे।

ऋजुता ने गीतांजलि पेश की। कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन केसरीमल बुरड़, सुजानमल बुरड़, रणजीतमल कानूंगा, शांतिलाल लोढ़ा, पारसमल लोढ़ा, चिकपेट शाखा के महामंत्री गौतम धारीवाल, सुधीर सिंघवी, फ्रेजर टाउन संघ अध्यक्ष लख्मीचंद आंचा, महामंत्री उत्तम चुतर, उपाध्यक्ष हीरालाल कांटेड, कोषाध्यक्ष जयंती बागमार, कमलेश, महावीर कोठारी, रमेश कोठारी आदि उपस्थित रहे।

----

साइकिल वितरित की
मंड्या. श्रीरंगपट्टण तहसील के कोत्ताती गांव में रविवार को विधायक रवीन्द्र श्रीकंठय्या ने विद्या गणपति स्कूल में 47 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की। प्रधानाचार्य जवरे गौड़ा, जिला पंचायत सदस्य रामलिंगे गौड़ा, तहसील पंचायत सदस्य कुमारी अन्नाया, ग्राम पंचायत अध्यक्ष नागमन्नी सहित स्कूल का स्टाप मौजूद रहा।