बैंगलोर

राज्योत्सव के उपलक्ष्य में बनाया विशाल कन्नड़ ध्वज

सिरसी के रेड एंट संगठन की ओर से गुरुवार को कन्नड़ राज्योत्सव के उपलक्ष्य में विशाल आकार का कन्नड़ ध्वज प्रदर्शित किया जाएगा।

2 min read
Nov 01, 2018
राज्योत्सव के उपलक्ष्य में बनाया विशाल कन्नड़ ध्वज

सिरसी-कारवार. सिरसी के रेड एंट संगठन की ओर से गुरुवार को कन्नड़ राज्योत्सव के उपलक्ष्य में विशाल आकार का कन्नड़ ध्वज प्रदर्शित किया जाएगा। ४०० मीटर लंबे तथा ५ मीटर चौड़े लाल, पीले रंग के कन्नड़ ध्वज को बनाने में ४० हजार रुपये की लागत आई है। बीते साल रेड एंट संगठन की ओर से १६० मीटर लंबा कन्नड़ ध्वज प्रदर्शित किया गया था। जिले में पहली बार इतने बड़े आकार का कन्नड़ ध्वज बनाने वाला रेड एंट ग्रुप अब इससे भी बड़ा ध्वज तैयार कर अपने ही रिकार्ड को तोडऩा चाहता है।


संगठन के प्रमुख महेश नायक ने कहा कि भाषा , क्षेत्र के प्रति समर्पण की भावना के कारण ही बीते साल विशाल ध्वज का निर्माण किया गया था। बीते साल जनता ने काफी प्रशंसा की थी। जनता का समर्थन देखते हुए इस साल पहले की अपेक्षा अधिक विशाल ध्वज का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों में कन्नड़ भाषा के विकास के लिए जागरुकता फैलाना ही उनका प्रमुख लक्ष्य है।

वेंकटेश तथा प्रकाश राठौड़ विप के लिए मनोनीत
बेंगलूरु. यूबी वेंकटेश तथा प्रकाश राठौड़ को विधान परिषद के लिए मनोनीत किया गया है। इस बाबत राज्य सरकार के प्रस्ताव को राज्यपाल वजूभाई वाळा की मंजूरी के बाद मनोनयन का आधिकारिक परिपत्र जारी किया गया है। खेल के कोटे से यू.बी. वेंकटेश तथा समाजसेवा के कोटे से प्रकाश राठोड़ का चयन किया गया है।


तीन मनोनीत सदस्यों में कांग्रेस को दो तथा जनता दल-एस को एक सीट आवंटित की गई थी। जद-एस ने अभी तक अपने कोटे के प्रत्याशी का चयन नहीं किया है। विधानसभा के लिए एंग्लो-इंडियन समुदाय की सदस्य के रूप में फिर एक बार विनिशा नेरो को मनोनीत किया गया है।

आज मनाया जाएगा कर्नाटक राज्योत्सव आज

इलकल (बागलकोट). कन्नड़ कट्टे बलग एवं संस्कृति प्रसार मंडल की ओर से गुरूवार को कर्नाटक राज्योत्सव मनाया जाएगा। संस्कृति प्रसार मंडल के प्रमुख सेवानिवृत्त शिक्षक बालकृष्ण गजेन्द्रगढ ने बताया कि गुरूवार सुबह 9 बजे भुवनेश्वरी देवी तथा महापुरुषों के भावचित्रों की पूजा वेदमूर्ति कृष्णय्या स्वामी के नेतृत्व में करने के बाद में कन्नड़ ध्वजारोहण व ध्वजवंदन किया जाएगा।


समारोह कन्नड़ कट्टे बलग के अध्यक्ष पंपुसा कठारी के सानिध्य में तथा संस्कृति प्रसार मंडल के अध्यक्ष जानपद विध्वांस डॉ.शंभु बलीगार की अध्यक्षता में होगा। विधायक दोड्डनगौड पाटील अतिथि होंगे। नगरसभा पार्षद सुगरेश नागलोटी एवं हुसैनसाब बागवान को सम्मानित किया जाएगा।

Published on:
01 Nov 2018 10:44 pm
Also Read
View All