
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (Photo - IANS)
कर्नाटक में दो सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इस बीच, राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर फिर बवाल खड़ा हो गया है। सियासी गलियारों में पिछले कई दिनों से यह चर्चा है कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को कर्नाटक में कांग्रेस मुख्यमंत्री बना सकती है। हालांकि, फिलहाल यह अटकलें हैं।
उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पद संभालने की अटकलों के बीच डीके शिवकुमार ने कहा कि वक्त हर सवाल का जवाब देगा।
वहीं, राज्य में ईंधन की स्थिति पर उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों से ईंधन लेकर आ रहे दो जहाज गुजरात चले गए, न कि मंगलुरु या केरल के बंदरगाहों पर आए। उन्होंने केंद्र पर सिर्फ उत्तर भारत की तरफ ध्यान देने और दक्षिण भारत की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
हुबली हवाई अड्डे पर मंगलवार को मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव के बाद वह मुख्यमंत्री बनेंगे, इसके जवाब में शिवकुमार ने कहा- वक्त हर सवाल का जवाब देगा।
शिवकुमार ने आगे कहा- मैं कांग्रेस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष हूं। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर उनके और मुख्यमंत्री के अलावा किसी और द्वारा दिए गए बयान महत्वपूर्ण नहीं हैं।
जब उनसे गृह मंत्री जी परमेश्वर के उस बयान के बारे में पूछा गया जिसमें उन्होंने कहा था कि सिद्धारमैया 2028 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे, तो उन्होंने कहा- मैं दूसरों द्वारा दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देता।
यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव के बाद नेतृत्व परिवर्तन पर चर्चा होगी, उन्होंने कहा- आपको इस बात का मुद्दा बनाने की कोई जरूरत नहीं है।
दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों पर डिप्टी सीएम ने कहा- मैंने दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट, दोनों जगहों का दौरा किया है। चुनाव प्रचार बहुत अच्छा रहा है। हम दोनों सीटों पर जीत हासिल करेंगे। लोग हमारी सरकार के कार्यक्रमों से संतुष्ट हैं।
उन्होंने आगे कहा- BJP लगातार बढ़ रही महंगाई के बारे में बात नहीं कर रही है। केंद्र सरकार ने भी कोई राहत देने की घोषणा नहीं की है। हमारी पांच गारंटी योजनाओं ने लोगों को कुछ हद तक राहत दी है। हमें दोनों सीटों पर जीत का पूरा भरोसा है और इसमें कोई समस्या नहीं है।
Published on:
07 Apr 2026 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
