27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने नेता को CM बनाने के लिए दिल्ली रवाना होने वाले थे कई कांग्रेस विधायक, ऐन वक्त पर डिप्टी CM ने रोका, क्या कहा?

डीके शिवकुमार को सीएम बनाने के लिए कई विधायक दिल्ली जाने की तैयारी में थे। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने विधायकों से अपील की कि वे उनके नाम पर दिल्ली न जाएं।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh congress party

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- Freepik)

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है। इस बीच, अपने नेता को सीएम बनाने के लिए कई कांग्रेस विधायक दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे।

ऐसे में उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को पार्टी विधायकों से अपील की कि वे उनके नाम पर दिल्ली न जाएं।

साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य इकाई में नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों के बीच किसी भी तरह के शक्ति प्रदर्शन का सवाल ही नहीं उठता।

शिवकुमार ने क्या किया अनुरोध?

बता दें कि शिवकुमार के कुछ समर्थक पार्टी आलाकमान से उन्हें सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं. इस बीच, निजी होटल और पैलेस ग्राउंड स्थित गायत्री विहार परिसर में मीडिया से बातचीत में शिवकुमार ने कहा- मैं अनुरोध करता हूं कि मेरे लिए कोई भी दिल्ली न जाए। यदि किसी की अपनी कोई समस्या है, मंत्री बनने की इच्छा है या कोई पद- जिम्मेदारी चाहते हैं, तो वे जाकर अपनी बात रख सकते हैं, लेकिन मेरे लिए कोई न जाए।

कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं- शिवकुमार

जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस विधायक एचसी बालकृष्ण के जन्मदिन समारोह के बहाने 40 से अधिक विधायकों के जुटने की खबरें क्या शक्ति प्रदर्शन का संकेत हैं, तो उन्होंने कहा- कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है। कुछ लोग आराम या अध्ययन के लिए विदेश जाते हैं, कुछ दिल्ली जाते हैं और कुछ रात्रिभोज बैठकों में शामिल होते हैं। यह उनका व्यक्तिगत मामला है, इसका पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

सीएम बनाने की मांग पर क्या बोले डिप्टी सीएम?

इसके अलावा, कुछ विधायकों द्वारा उनके मुख्यमंत्री बनने की वकालत किए जाने संबंधी सवाल पर शिवकुमार ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी टिप्पणी की जानकारी नहीं है। किसी ने मुझसे इस बारे में बात नहीं की। कुछ लोगों की आकांक्षाएं होती हैं। नए लोग स्वाभाविक रूप से मंत्री बनने की इच्छा रखते हैं।

कांग्रेस नेताओं की हुई बैठक

बता दें कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच खींचतान अब खुलकर आ गई है। राज्य के दो शीर्ष कांग्रेस नेताओं के इस सत्ता संघर्ष के बीच बेंगलुरु के एक निजी होटल में दो मंत्रियों समेत 30 कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं। खास बात यह रही कि ये मंत्री और विधायक एक कांग्रेस नेता की जन्मदिन पार्टी के बहाने एकत्र हुए थे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग