बैंगलोर

मैसूरु में धूमधाम से मना राज्योत्सव

लगभग 3500 विभिन्न स्कूल के छात्रों और आमजन ने हिस्सा लिया।

less than 1 minute read
मैसूरु में धूमधाम से मना राज्योत्सव

मैसूरु. सुमतिनाथ जैन नवयुवक मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को टाउन हॉल में 63वां कन्नड़ राज्योत्सव भव्यता से मनाया गया।

आयोजन में जिला अधिकारी, मंत्रियों व पुलिस कमिश्नर तथा लगभग 3500 विभिन्न स्कूल के छात्रों और आमजन ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें

विश्वेश्वरय्या मैदान म शोभायात्रा निकली

उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिला अधिकारी मंत्री जी.टी. देवेगौड़ा ए पूर्व शिक्षा मंत्री तनवीर सेठ और मंत्री सोमशेखर, विधायक एल नागेंद्र ने मंडल द्वारा वितरित अल्पहार की सराहना की।

कमलेश कवाड़ ने बताया कि कमेटी सदस्यो में भवर लाल, सुरेश कुमार, दिनेश लुंकड़, आनंद सालेचा, तेजराज, भरत जैन, संजय जैन, कमलेश कवाड़, ललित जैन उपस्थित थे। संचालन मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाई लुंकड़ ने किया।


राज्योत्सव पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
बेंगलूरु. तेरापंथ युवक परिषद राजाराजेश्वरी नगर द्वारा राजाराजेश्वरी माता मंदिर के समीप कर्नाटक राज्योत्सव पर आयोजित जांच शिविर में 90 लोग लाभान्वित हुए।

आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर राजाराजेश्वरी नगर की टीम ने सेवाएं दी। युवा वाहिनी के सह प्रभारी संजय बैद निवर्तमान अध्यक्ष राजेश भंसाली, उपाध्यक्ष प्रदीप छाजेड़, सुशील भंसाली, मंत्री अमित नौलखा, कोषाध्यक्ष नवीन नाहटा, राकेश दुगड़, जितेंद्र बोथरा, गुलाब बांठिया, सौरभ चौरडिय़ा एवं शिविर संयोजक विनोद बोथरा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

खागा ने की मां भुवनेश्वरी की पूजा

Published on:
02 Nov 2018 08:21 pm
Also Read
View All