बैंगलोर

सीसीबी के दफ्तर के सामने दिया धरना

धरना देने वालों को समझाइश दी और कहा कि कंपनी के खिलाफ जांच जारी है।

less than 1 minute read
protest
सीसीबी के दफ्तर के सामने दिया धरना

बेंगलूरु. चामराजपेट स्थित केंद्रीय अपराध जांच शाखा (सीसीबी) कार्यालय के सामने शनिवार को सैंकड़ों लोगों ने अजमेरा कंपनी के मालिक और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी हड़पी गई राशि वापस दिलाने की मांग कर धरना दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त मंजुनाथ बाबू ने धरना देने वालों को समझाइश दी और कहा कि कंपनी के खिलाफ जांच जारी है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अभी तक 1,880 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है और लगभग दो हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई है।

लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी तबरेज के कई राजनीतिक दलों के साथ संबंध है। इस कारण वह अभी तक बचता आ रहा है।

पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते कुछ नहीं कर रही है। सीसीबी अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी आरोपी फरार हैं।

उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। पुलिस ने जयनगर चौथे ब्लॉक स्थित कंपनी के कार्यालय पर छापा मारा था।

वहां से कई दस्तावेज और फाइलें जब्त किया गई हैं। जांच से पता चला है कि कंपनी ने बेंगलूरु ग्रामीण जिले में कई एकड़़ जमीन खरीदी है।

Published on:
18 Nov 2018 08:08 pm