26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीर ने येड्डि-रेड्डी भेंट पर सवाल उठाए

उन्होंने यहां शनिवार को कहा कि जनार्दन रेड्डी भाजपा में ही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 18 Nov 2018, 8:04 PM IST

khan

जमीर ने येड्डि-रेड्डी भेंट पर सवाल उठाए

उडुपी. रसद मंत्री जमीर अहमद खान ने जनार्दन रेड्डी और येड्डियूरप्पा की मुलाकात को अवसरवादी राजनीति का द्योतक बताया है।

उन्होंने यहां शनिवार को कहा कि जनार्दन रेड्डी भाजपा में ही है। शुक्रवार देर रात रेड्डी ने येड्डियूरप्पा के निवास पर उनसे मुलाकात भी की। लेकिन भाजपा नेता इस बात को स्वीकारने को तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जद-एस गठबंधन की सरकार निर्धारित पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। येड्डियूरप्पा मुख्यमंत्री बनने का दिवास्वप्न देख रहे हैं लेकिन यह सपना कभी साकार नहीं होगा।

मैसूरु महानगर पालिका के महापौर चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि 37 विधायकों वाले जद-एस को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद दिया है। इसलिए कांग्रेस के महापौर को जद-एस का समर्थन कोई बड़ी बात नहीं है।

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर पूछे सवाल के जवाब में जमीर ने कहा कि देश के मुस्लिम अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन वहां मंदिर के साथ मस्जिद का भी निर्माण होना चाहिए।

जब-जब आम चुनाव की आहट सुनाई देती है तब-तब भाजपा को राम मंदिर याद आता है। भाजपा नेता चुनाव आते ही राम नाम का जाप शुरू कर देते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग