26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्राम लेेखाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

कार्यालय में रिश्वत लेते समय अप्पा साब को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 18 Nov 2018, 7:46 PM IST

jaini

ग्राम लेेखाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

बेंगलूरु. बेलगावी जिले के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अधिकारियों ने शनिवारशाम एक किसान से 8,000 रुपए रिश्वत लेते समय रायबाग तहसील निपनाल ग्राम पंचायत के ग्राम लेखाधिकारी अप्पासाब नेमन्नानवर को गिरफ्तार किया।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार निपनाल गांव के एक किसान ने अपनी जमीन के दस्तावेजों की गल्तियां सही कराने के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन किया था। आरोपी अप्पासाब ने इसके लिए 13,000 हजार रुपए मांगे।

8 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। किसान ने शनिवार को रकम देने का आश्वासन देकर एससीबी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

उसी तरह कार्यालय में रिश्वत लेते समय अप्पा साब को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ रायबाग ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

---

महादायी की बैठक में येड्डियूरप्पा गैर हाजिर
बेंगलूरु. महादायी को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री एचडी कुमास्वामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बी.एस. येड्डियूरप्पा गैर हाजिर थे।

शनिवार को येड्डियूरप्पा ने कहा कि उनके यहां परिवार में शादी समारोह होने के कारण वे इस बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर इसकी सूचना दी। बैठक में पूर्व मंत्री आर.अशोक तथा बसवराज बोम्माई ने भाजपा का प्रतिनिधित्व किया।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग