26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

येड्डियूरप्पा से जनार्दन रेड्डी की मुलाकात पर गरमाई राजनीति

भाजपा गठबंधन सरकार पर रेड्डी को परेशान करने का आरोप लगा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 18 Nov 2018, 7:59 PM IST

reddy

येड्डियूरप्पा से जनार्दन रेड्डी की मुलाकात पर गरमाई राजनीति

बेंगलूरु. पोंजी घोटाले मामले में जमानत पर रिहा हुए पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी की प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येड्डियूरप्पा से मुलाकात को लेकर राजनीति गरमा गई है।

रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने उनसे किनारा कर लिया था लेकिन जमानत मिलने के बाद भाजपा रेड्डी के बचाव में उतर आई है। भाजपा गठबंधन सरकार पर रेड्डी को परेशान करने का आरोप लगा रही है।

येड्डियूरप्पा ने शनिवार को कहा कि रेड्डी के मामलेे में राज्य सरकार ने नगर पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि वे न तो रेड्डी के समर्थक हैं न विरोधी।

उन्होंने जनार्दन रेड्डी को कानूनी जंग बरकरार रखने का परामर्श दिया है। रेड्डी ने येड्डियूरप्पा के डॉलर्स कॉलोनी में स्थित मकान में मुलाकात की थी।

बताया जाता है कि इस दौरान रेड्डी ने बेंगलूरु पुलिस की केंद्रीय अपराध जांच शाखा (सीसीबी) की कार्रवाई के दौरान पार्टी नेताओं की मौन पर नाराजगी व्यक्त की है।

रेड्डी के निकटवर्ती भाजपा के नेता श्रीरामुलु ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि बेंगलूरु नगर पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा की कार्रवाई में गठबंधन सरकार का हाथ है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग