9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौ उप पंजीयक कार्यालयों पर एसीबी के छापे, नकदी जब्त

नागरिकों से मिली जानकारी और शिकायतों के आधार पर छापे मारे।
less than 1 minute read
Google source verification
ACB

नौ उप पंजीयक कार्यालयों पर एसीबी के छापे, नकदी जब्त

उत्तर कन्नड़ जिले में कुमटा उप पंजीयन कार्यालय से 36,830 रुपए जब्त किए गए

बेंगलूरु. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नौ शहरों में राजस्व विभाग के उप पंजीयन कार्यालयों पर छापे मार कर लाखों रुपए जब्त किए हैं। एसीबी ने नागरिकों से मिली जानकारी और शिकायतों के आधार पर छापे मारे।

सबसे पहले चित्रदुर्गा जिले के होललकेरे उप पंजीयन कार्यालय पर छापा मार कर कर्मचारियों और अन्य लोगों से नकद 85,220 रुपए जब्त किए। हावेरी से 60,850 रुपए, मंड्या जिले में बन्नूर से 68,980 रुपए, चामराज नगर से 63,045 रुपए, रायचूर से 32,395 रुपए, होसपेट से 239,950 रुपए, बसवना बागेवाडी से 83,650 रुपए, बीलगी से 9,980 रुपए और उत्तर कन्नड़ जिले में कुमटा उप पंजीयन कार्यालय से 36,830 रुपए जब्त किए गए।

रिश्वत लेने वाले कर्मचारियों, बिचौलियों और दलालों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच की जा रही है। इन उप पंजीयन कार्यालयों में संपत्ति पंजीयन, ऋण मुक्ति पत्र की खरीदी, दस्तावेजों की पुष्टिकरण प्रतियां और अन्य सरकारी कार्यों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों ने रिश्वत ली थी।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग