9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चरित्र पर संदेह, पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा

मंजुनाथ कुछ दिनों से पत्नी के चरित्र पर संदेह होन के कारण उसकी पिटाई करता था।
less than 1 minute read
Google source verification
murder

चरित्र पर संदेह, पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा

बेंगलूरु. शिवमोग्गा के विनोबा नगर पुलिस थानान्तर्गत एक पति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण उसके सिर पर सिलेंडर पटक कर हत्या कर दी।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोम्मनकट्टे निवासी माला (26) का विवाह दो साल पहले मंजुनाथ से हुआ था।

दंपती को नौ माह का पुत्र भी है। मंजुनाथ कुछ दिनों से पत्नी के चरित्र पर संदेह होन के कारण उसकी पिटाई करता था। उसने एक सप्ताह पहले पत्नी को घर से निकाल दिया था। दोनों परिवार के बड़े सदस्यों ने इस मामले को सुलझाया।

साथ्ज्ञ ही मंजुनाथ को चेतावनी दी गई कि अगर उसने फिर उत्पीडऩ किया तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। इस बात से मंजूनाथ और चिढ़ गया था।

शनिवार तड़के मंजुनाथ ने गहरी नींद मे सो रही माला के सिर पर सिलेंडर पटक कर उसकी हत्या कर दी। फिर पुत्र को पड़ोसी घर में छोडऩे के बाद उसने दोड्डापेट पुलिस थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना विनोबा नगर पुलिस थानांतर्गत होने पर मामले इस पुलिस को सौंपा गया।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग