सांसद प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि देश की एकता में वल्लभ भाई पटेल का योगदान मगत्वपूर्ण रहा है।
हुब्बल्ली-धारवाड़. सांसद प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि देश की एकता में वल्लभ भाई पटेल का योगदान मगत्वपूर्ण रहा है। जोशी धारवाड़ में बुधवार को कलाभवन मैदान से शुरू हुए एकता के लिए दौड़ का उद्घाटन कर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के जनप्रिय नेता सरदार पटेल की याद में उनकी 18 2 फीट उंची प्रतिमा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अनावरण कर एक भारत श्रेष्ठ भारत सपने को साकार किया है।
एक भारत का सपना देखने वाले सरदार पटेल ने स्थानीय चुनावों में महिलाओं को खड़े होने का मौका देकर एक भारत का शुभारम्भ किया। उनके सपने को साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों को सफलता मिलेगी। विधायक अरविंद बेल्लद ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने एक भारत निर्माण की शुरूवात की।
उसके अंतर्गत हम एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में प्रति वर्ष एकता के लिए दौड़ कार्यक्रम आयोजित कर सरदार पटेल को याद करते हैं। एकता दौड़ कार्गिल शहीद स्मारक को पहुंच कर स्मारक को पुष्पांजलि अपिर्त कर सम्पन्न हुई। दौड़ में स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी, संघ-संस्थाओं के सदस्य आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा पार्षद विजयानंद शेट्टी, शिवु हिरेमठ, संजय कपटकर, सतीश हानगल, शिवण्ण बडवण्णवर, यल्लप्पा अरवाळद, प्रकाश गोडबोले, मोहन रामदुर्ग, सुरेश बेदरे, रूपा विरेशनवर आदि उपस्थित थे।
हिंदी बोलने पर भी मिल सकेंगी सभी सेवाएं
बेंगलूरु. एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नेऐसी तकनीक विकसित की है, जिसे अंग्रेजी नहीं जानने वाले लोग भी आसानी से उपयोग कर सकते हैं। इस के माध्यम से आम लोग इंटरनेट के जरिये कैब बुकिंग से लेकर ऑनलाइन खरीदारी तक का लाभ ले सकते हैं।
देश के शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा सहित दुनिया के कुछ अन्य कॉरपोरेट हस्तियों के वित्त पोषण से चार दोस्तों द्वारा शुरू की गई निकी डॉट एआई देश के ऐसे लोगों को ऑनलाइन सेवाओं से जोडऩे के लिए आगे आई है जो अंग्रेजी न जानने के कारण इन सेवाओं के उपयोग से अब तक वंचित हैं।
कंपनी अब तक अंगेजी जानने वाले शहरी उपभोक्ताओं पर ध्यान केंद्रित कर रही थी लेकिन अब इस सेवा को भारतीय भाषाओं से जोड़ा गया है। कंपनी की नई तकनीक में हिंदी बोलने वाले लोग विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं को प्राप्त करने के लिए हिंदी में बोलकर उसका लाभ ले सकते हैं। अब तक इसके लिए अंग्रेजी बोलना पड़ता था। कंपनी के अनुसार भारत में सर्वाधिक लोग हिंदी बोलते हैं, जिनकी तादाद कुल आबादी में ४१ फीसदी से ज्यादा है। इसलिए पहले चरण में हिंदी की सेवाएं शुरू की गई हैं। अगले चरण में बंगाली, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और मराठी की सेवाएं शुरू होंगी जिसे इस वर्ष के अंत तक शुरू करने का लक्ष्य है।
ृकृत्रिम बुद्धि का कमाल बॉट करेगा बात
सामान्य भाषा में कहें तो निकी एक चैटबॉट है। यह एक वर्चुअल शॉपकीपर के तौर पर काम करती है। आप बोलिए और इसका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपके लिए खरीददारी करने के अलावा कैब बुक करने तथा खाना ऑर्डर करने जैसे सारे काम कर देगा। होटल, कैब, मूवी टिकट बुक, बिल पे जैसी सेवाओं के लिए उपभोक्ताओं के आदेश के अुनसार निक्की उनके लिए काम करेगा। जिस प्रकार से किसी से बातचीत करने के दौरान फोन पर बोला जाता है उसी प्रकार इन सेवओं के लिए उपभोक्ता हिंदी में बोलेंगे और उन्हें सेवाओं का लाभ मिल जाएगा।