बांसवाड़ा

Rajasthan: सड़क हादसे में ABVP छात्र नेता की मौत, संगठन और बीजेपी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में हादसे में घायल ABVP के जिला संगठन मंत्री एवं बीजेपी नेता धर्मेंद्र राठौड़ के भतीजे नरेश राठौड़ की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। युवा छात्र नेता की मौत के बाद संगठन और इलाके के लोगों में दुख का महौल है।

2 min read
ABVP के जिला संगठन मंत्री नरेश राठौड़ (फोटो-पत्रिका नेटवर्क)

बांसवाड़ा : जिले परतापुर-बांसवाड़ा मार्ग पर वजवाना गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एबीवीपी के युवा छात्र नेता नरेश राठौड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। नरेश राठौड़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और वर्तमान में जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके निधन की खबर से छात्र संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा दुख है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर परतापुर-बांसवाड़ा मार्ग पर वजवाना गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। बाइक पर नरेश राठौड़ और उनके चचेरे भाई मीर राठौड़ सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को एंबुलेंस की मदद से महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को उदयपुर रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें

Banswara Road Accident : भाजपा नेता के बेटे व भतीजे की बाइक को कार ने मारी टक्कर, एक की हालात नाजुक, उदयपुर रेफर

सिर में आई थी गंभीर चोटें

डॉक्टरों के अनुसार हादसे में नरेश राठौड़ के सिर में गंभीर चोटें आई थीं और शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी चोट लगी थी। उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल मीर राठौड़ के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और सिर में भी चोट आई है। उनका इलाज जारी है।

छात्र राजनीति में सक्रिय थे नरेश

नरेश राठौड़ छात्र राजनीति में एक सक्रिय और लोकप्रिय चेहरा माने जाते थे। वे लंबे समय से एबीवीपी से जुड़े हुए थे और संगठन के कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते रहे। संगठन में उनकी सक्रियता और कार्यशैली के कारण युवाओं के बीच उनकी अच्छी पहचान थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही अस्पताल में एबीवीपी कार्यकर्ताओं, भाजपा नेताओं और समर्थकों की भीड़ जुट गई।

यह वीडियो भी देखें :

परिवार का इकलौता सहारा गया

नरेश भाजपा के पूर्व एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र राठौड़ के भतीजे थे। परिजनों के अनुसार वे परिवार का इकलौता सहारा थे और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार हादसे में शामिल कार सवार मुंबई से जैन मुनि के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की बाइक से टक्कर हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें

बांसवाड़ा में सरिए से हमला कर पत्नी का सिर फोड़ा, हुई मौत, जमीन अपने नाम करवाना चाहता था पति
Also Read
View All