बांसवाड़ा

Mahendrajeet Singh Malviya: एसीबी की रेड के बाद महेंद्रजीत सिंह मालवीया का बड़ा फैसला, जानिए भाजपा को लेकर क्या बोले

Rajasthan Political News: एसीबी की रेड के बाद महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने बड़ा फैसला किया है। जानिए भाजपा को लेकर क्या बोले-
less than 1 minute read
महेंद्रजीत सिंह मालवीया
महेंद्रजीत सिंह मालवीया. Photo- Patrika

Rajasthan Political News: आनंदपुरी। पूर्व केबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर भैरवजी मंदिर परिसर में स्वागत किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में लोगों का तांता लगा रहा और पूरा क्षेत्र कांग्रेस के झंडों, बैनरों और नारों से गूंज उठा। समर्थकों ने 'कांग्रेस जिंदाबाद' के नारे लगाए।

इस अवसर पर महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कांग्रेस ही वह पार्टी है जो गरीब, किसान, युवा और वंचित वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाती है।

वे कांग्रेस की विचारधारा, सामाजिक न्याय और आमजन के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में कांग्रेस को विजयी बनाने का आह्वान किया।

'BJP में शामिल हुए, तब भी मन नहीं माना'

घर वापसी को लेकर कहा कि जब वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए, तब भी मन नहीं माना। उनके मन में कांग्रेस पार्टी ही थी। बीजेपी राज में कोई विकास नहीं हुआ।

पार्टी में भी सम्मान नहीं मिला। उप प्रधान प्रेमप्रताप सिंह ने भी सभी को मिलकर पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराने व युवाओं को सही दिशा देने की अपील की।

जो भी आगे होगा देखा जाएगा...

इससे पहले मंगलवार को महेन्द्रजीत सिंह मालवीया के कई पारिवारिक कारोबारी ठिकानों पर एसीबी की टीम ने छापेमारी की थी। एसीबी ने कलिंजरा में पेट्रोल पंप और मोटी टिम्बी में क्रेशर प्लांट पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

बाद में टीम ने नाहरपुरा गांव में मालवीया के घर का भी रुख किया, लेकिन वहां सैकड़ों की संख्या में समर्थक एकत्र होने पर दल लौट गया। ACB की कार्रवाई को मालवीया ने दबाव बनाने का काम बताया था और कहा था कि वे अपने फैसले पर कायम हैं, जो भी आगे होगा देखा जाएगा।

Updated on:
14 Jan 2026 07:24 pm
Published on:
14 Jan 2026 07:07 pm