बांसवाड़ा

बांसवाडा BJP में होगा बड़ा बदलाव, 27 मंडलों के तय होंगे अध्यक्ष; ‘मालवीया फैक्टर’ का रहेगा बड़ा असर

बांसवाड़ा भाजपा में मंडल अध्यक्ष के बदलाव की जानकारी सामने आने के बाद से वर्तमान मंडल अध्यक्षों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
2 min read
BANSWARA BJP
File Photo

Banswara BJP News: भारतीय जनता पार्टी बांसवाड़ा संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी में है। मंडल अध्यक्ष जैसे अहम पद पर नए चेहरों को अवसर देने के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में इसकी घोषणा हो जाएगी। इधर, मंडल अध्यक्ष के बदलाव की जानकारी सामने आने के बाद से वर्तमान मंडल अध्यक्षों की धड़कनें तेज हो गई हैं। सभी अपने-अपने पद को लेकर जोड़-तोड़ के साथ ही दौड़-भाग कर गणित बैठाने का प्रयास कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार इस बार जिले में भाजपा के सभी 27 मंडलों के अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। इसमें भी चर्चा यह है कि ‘मालवीया फैक्टर’ का खासा असर देखने को मिलेगा। क्योंकि पूर्व केबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा होने जा रही है।

इस पर मालवीया अपने भरोसे के कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष का पद दिलवाने की पैरवी करेंगे। पर, इससे पहले ही पार्टी में घमासान मचा है। वर्षों से पद के लिए आस लगाए बैठे कार्यकर्ताओं को लग रहा है कि संगठन में भी मालवीया गुट हावी रहेगा।

लगाए जा रहे हैं कयास

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि इस बार सभी मंडल अध्यक्ष बदले जा रहे हैं। जबकि पार्टी सूत्रों इस बात को हवा दे रहे हैं कि हर पैनल में मालवीया गुट के एक दो व्यक्ति का नाम है। दूसरा यह है कि मालवीया के साथ बड़ी संया में पार्टी पदाधिकारी भाजपा में आए थे। ऐसे में उनकी उमीद है कि भाजपा के संगठन में उनको पद मिलेगा। जबकि वर्षों से काम करने वाले पार्टी पदाधिकारी अपनी जुगत में है। ऐसे में इस बार की मंडल अध्यक्षों की सूची बेहद चर्चा वाली होगी।

यहां भी रहेगा रोमांच

सूत्रों के अनुसार बांसवाड़ा विधानसभा में भाजपा के दो गुट बने हुए हैं। एक हकरू मईड़ा का तो दूसरा धनसिंह रावत का।मालवीया और पूर्व मंत्री धन सिंह रावत एक ही गुट में माने जाते हैं। इस कारण इस बार हकरू मईड़ा के गुट के कार्यकर्ताओं को निराशा हो सकती है।

यहां सबसे ज्यादा खलबली

सबसे अधिक चर्चा बागीदौरा विधानसभा की हो रही है। कारण यहां पर मालवीया विरोधी रह चुके हैं। पर, अब वह आए तो अपने साथ पूरी ‘सेना’ लेकर आए हैं। अब सभी को उमीद है कि उन्हें जिमेदारी मिलेगी। जबकि, पहले से ही पार्टी के जुड़े रहे कार्यकर्ता भी अपनी दावेदारी जता रहे हैं।

चुनाव अधिकारी ने लिया फीड बैक

संगठन की लिहाज से पार्टी ने जिले को 27 मंडलों में बांटा है। पार्टी की ओर से संगठन में चुनाव का जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा को बनाया गया था। वे बीते दिनों बांसवाड़ा से पूरा फीड बैक और जानकारी लेकर गए हैं। फिर भी अंदर ही अंदर घमासान मचा है।

मंडल अध्यक्ष की घोषणा पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के जरिए पार्टी कार्यालय से की जाएगी। इसमें गुट वाली कोई बात नहीं होती है। जो भी होगा संगठन और पार्टी की दृष्टि से ही होगा।- लाभचंद पटेल, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, बांसवाड़ा

Updated on:
08 Jan 2025 12:25 pm
Published on:
08 Jan 2025 12:25 pm