बांसवाड़ा

Video : राजस्थान का रण : सीएम राजे ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- हमने वोटों की नहीं, विकास की राजनीति की है

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2018, 5:05 PM IST
banswara
Video : राजस्थान का रण : सीएम राजे ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- हमने वोटों की नहीं, विकास की राजनीति की है

बांसवाड़ा. राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही बड़े नेताओं की चुनावी सभाएं शुरू हो गई है। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को बांसवाड़ा जिले की गढ़ी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंची। राजे का पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए सरकार की ओर से क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को गिनाया। साथ ही विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि हमने वोटों की राजनीति नहीं की है, विकास की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने महिलाओं, बच्चों, व्यापारियों, किसानों, मजदूरों, सभी कर्मचारियों और हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया है। कई जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर प्रदेश की जनता को सुविधाएं मुहैया करवाई है। राजे ने विकास के नाम पर लोगों से एक बार फिर राजस्थान में भाजपा की सरकार लाने के लिए वोट मांगे।

गहलोत ने भी बांसवाड़ा में की दो सभाएं
शुक्रवार को बांसवाड़ा जिले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी बांसवाड़ा और बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित किया। इससे पहले गहलोत ने सुबह करीब 11 बजे मां त्रिपुरा सुंदरी के मंदिर में पहुंचकर दर्शन भी किए। बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पाड़ला गांव में सभा स्थल पर गहलोत के पहुंचने से पहले ही सैकड़ों की तादाद में लोग वहां एकत्रित हो गए। मंच पर पहुंचकर गहलोत ने हाथ हिलाकर सभी लोगों का अभिवादन किया। गहलोत यहां कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुनसिंह बामनिया के समर्थन में चुनावी सभा करने पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। साथ ही अमित शाह के बयान पर तंज कंसते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमलोगों को कानून हाथ में लेने को कह रहे है। इसके बाद सीएम वसुंधरा राजे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कभी सर्किट हाउस में नहीं रुकीं, वो हमेशा महलों में रही हीं। मंच पर संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस की सरकार के दौरान क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को भी गिनाया। वहीं बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रसे प्रत्याशी महेंद्रजीतसिंह मालवीय के समर्थन में संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने क्षेत्र को बहुत कुछ दिया है। एक बार फिर पार्टी को अवसर दें। सरकार में आने पर राजस्थान के किसानों का कर्ज माफ करने की बात भी कही।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: इस गांव में 1952 से अब तक वार्ड पंच के लिए नहीं पड़ा एक भी वोट, जाजम पर बैठकर होता है फैसला

CM Bhajanlal : ‘भाजपा में कार्यकर्ता कब नेता बन जाए, तय नहीं’, सीएम भजनलाल बोले- मैं भी एक दिन सरपंच था

राजस्थान के 77 में 59 हाइवे से 50% फीसदी हरियाली ‘गायब’, सैटेलाइट ऑडिट में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

बांसवाड़ा: दो महीने बाद होनी थी बेटी की शादी, लेकिन उससे पहले ही उठी पिता की अर्थी; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बांसवाड़ा की नाहरपुरा पंचायत समिति बनी हॉट सीट, रेशम मालवीया और सुभद्रा गरासिया में कड़ी टक्कर, किसका पलड़ा भारी?