‘टिकट एक को मिलेगा, शेष कार्यकर्ता पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहें’
Also Read
View All 
डूंगरपुर. रक्षाबंधन के त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने डूंगरपुर जिले में शुद्ध खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलंकार गुप्ता के निर्देशन में टीमों ने सागवाड़ा, आसपुर, बिछीवाड़ा और सिमलवाड़ा में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 120 किलो दूषित व अवधिपार सामग्री को मौके पर नष्ट कराया गया। दूध, मावा, मिठाइयों, पनीर और मसालों के 26 संदेहास्पद नमूने लेकर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला बांसवाड़ा भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद एफएसएस एक्ट 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले 9 प्रतिष्ठानों पर 11,15,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही, कारोबारियों को साफ-सफाई रखने, लाइसेंस डिस्प्ले करने और धारा 32 के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए हैं।