27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नर्सिंग छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी

Rajasthan

डूंगरपुर. कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की ओर से छात्राओं के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार और एएनएम नर्सिंग कॉलेज के सहयोग से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हेड कांस्टेबल स्नेहलता, हीना, सुनीता और कल्पना ने नर्सिंग छात्राओं को आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए। इस दौरान पॉक्सो एक्ट, महिलाओं के खिलाफ अपराध, बाल श्रम, मानव तस्करी और साइबर ठगी के बढ़ते मामलों से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही, यातायात नियमों के पालन और कार्यस्थल पर होने वाले शोषण के कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कॉलेज संस्थाप्रधान जयेश और ट्यूटर कपिल मौजूद रहे।