27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क किनारे लगा खंभा दे रहा हादसों को न्योता

Rajasthan

कसारिया-बड़गी मुख्य मार्ग का मामला
गड़ाजसराजपुर.गलियाकोट उपखंड के व्यस्त कसारिया-बड़गी मुख्य मार्ग पर विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई है।
यहां गरियाता ग्रिड उप-स्टेशन से आ रही मुख्य 11 केवी ग्रामीण विद्युत फीडर वाहिनी के बिल्कुल सड़क किनारे स्थित पुराने खंभे के पास में विभाग ने वर्ष भर पहले एक नया कंक्रीट का खंभा लाकर खड़ा तो कर दिया, लेकिन अभी तक मुख्य विद्युत लाइन को उस पर स्थानांतरित नहीं किया गया है। ग्रामीण अरविंद डिंडोर ने बताया कि बिल्कुल सड़क के किनारे और डामर पट्टी के पास खंभा लगे होने के कारण यहां दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। मस्या के बारे में विभाग के संबंधित अनुभाग को मौखिक रूप से अवगत करवाया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या जस की तस हैं। नया खंभा लगाने के बाद भी लाइन स्थानांतरित करने का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे व्यस्त मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों को हमेशा हादसे का डर सताता रहता है। लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की हैं।