बांसवाड़ा

‘टिकट एक को मिलेगा, शेष कार्यकर्ता पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहें’

Rajasthan

भाजपा संगठन प्रभारी ने 40 वार्डों के संयोजक-प्रभारियों की ली बैठक

डूंगरपुर. नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए बुधवार को पुराने पार्टी कार्यालय में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर 40 वार्डों के संयोजक-प्रभारियों की बैठक ली। संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान बोले ने टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं से संयम और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि टिकट किसी एक कार्यकर्ता को ही मिलेगा। जिसे टिकट नहीं मिले, उसे मायूस होने की आवश्यकता नहीं है। संगठन सोच-समझकर निर्णय करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि टिकट नहीं मिलने के बाद विपक्ष के लोग उन्हें अपने पक्ष में करने के लिए तरह-तरह के प्रयास करेंगे और चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी दे सकते हैं, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता संगठन के प्रति निष्ठावान रहता है। चौहान ने कहा कि टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का अधिकार है, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर पार्टी के साथ गद्दारी करना उचित नहीं है। चुनाव प्रभारी वंदना मीणा ने वार्ड संयोजकों एवं प्रभारियों को चुनावी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, सुशील कटारा, चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल, निवर्तमान सभापति अमृतलाल कलासुआ, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा, जिला संगठन सह प्रभारी नरेंद्र कुमार मीणा, जिला महामंत्री पंकज जैन, जिला महामंत्री ईश्वरलाल लबाना, प्रभु पंड्या आदि मौजूद रहे। संचालन नगर मंडल महामंत्री अनुराग कटारा ने किया, जबकि आभार नगर मंडल अध्यक्ष नयन सुथार ने व्यक्त किया।

Updated on:
27 Aug 2026 06:01 am
Published on:
27 Aug 2026 06:01 am