
चीतरी। दिगम्बर चन्द्र प्रभु जैन मंदिर में आयोजित अष्टानिका महापर्व के तीसरे दिन गुरुवार को औरंगाबाद से भावी दीक्षार्थी प्रसन्न भैया का आगमन हुआ।जिनका जैन समाज ने मंदिर के सभागर में स्वागत किया। इस अवसर पर संत भवन में चीतरी जैन समाज की ओर से णमोंकार गुणगान के साथ उनकी गोद भराई की। पंडित आनंद लाल जैन ने मंगलाचरण किया। जैन समाज के संरक्षक हुकुमचंद सेठ एवं अध्यक्ष भंवर लाल शाह ने दीक्षार्थी प्रसन्न भैया की गोद भराई की रस्म अदा की। इस अवसर पर दीक्षार्थी ने कहा कि गुरुदेव विशुद्ध सागर के सानिध्य में उनका दीक्षा कार्यक्रम तय हुआ है। वे यहां पर वैज्ञानिक कनकनन्दी के सानिध्य में आशीर्वाद प्राप्त करने आए हैं। कार्यक्रम में सेठ भरत कुमार, सेठ देवेंद्र, राजेंद्र, कमलेश, परेश , नरेश सेठ , विपिन सेठ सहित समाजजन मौजूद रहे। महापर्व के तीसरे दिन श्री 1008 चंद्रप्रभु भगवान का अभिषेक यजमान सेठ देवेंद्र पुत्र मंगलजी परिवार एवं सौ धर्म इंद्र का लाभ शाह देवेंद्र पुत्र बृजलाल परिवार ने प्राप्त किया।