24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोड़ो मौसम बारिश में जलभराव से थमी कस्बे की रफ्तार

Rajasthan

बनकोड़ा
बनकोड़ा-भासौर सहित क्षेत्र के गांवों में बरसात से आमजन को गर्मी व उमस से राहत मिली। रात में भी हल्की बारिश जारी रही।
बारिश हुई तो कस्बे की सड़कें और नालियां जलमग्न हो गईं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। उपडाकघर के सामने तथा बसस्टैंड से पुलिस चौकी के बीच समुचित जल निकासी की व्यवस्था नही होने से सड़कों पर जमा पानी वाहनों तथा आमजन के लिए परेशानी का सबब बना रहा। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट हुई।
उपतहसील नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम तक 40 एमएम तथा गुरूवार सुबह तक 6 एमएम बारिश दर्ज की गई।