बांसवाड़ा

Rajasthan Crime: मुंहबोला भाई ही निकला दरिंदा, बलात्कार का 10 मिनट का वीडियो जीजा को भेजा; गिरफ्तार

Rajasthan Crime: राजस्थान पुलिस ने एक महिला के साथ बलात्कार कर उसका वीडियो बनाकर उसके पति को भेजने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
rape
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: ANI)

Rajasthan Crime: बांसवाड़ा। राजस्थान पुलिस ने एक ऐसा मामला उजागर किया, जिसने भरोसे और रिश्ते, दोनों को शर्मसार कर दिया। एक महिला के साथ बलात्कार कर उसका वीडियो बनाकर पति को भेजने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का मुंहबोला भाई था, जिसने भरोसे को तोड़ा।

धोखे से बांसवाड़ा के लॉज में गया

थानाधिकारी देवीलाल मीणा ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसका मुंहबोला भाई धूलजी पुत्र वीरजी उसे धोखे से बांसवाड़ा के एक लॉज में गया, जहां उसने बलात्कार किया। इस दौरान आरोपी ने करीब 10 मिनट का अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में उसने यह वीडियो पीड़िता के पति यानी अपने जीजा को भेज दिया।

न्यायालय ने जेल भेजा

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लॉज से साक्ष्य जुटाने और वीडियो की फॉरेंसिक जांच के बाद आरोप प्रारिम्भक तौर पर सही पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Updated on:
12 Nov 2025 11:32 am
Published on:
12 Nov 2025 11:26 am
Also Read
View All
राजस्थान में स्कूली खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी, मिलेंगे ₹250 प्रतिदिन, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश जारी

पुरुष नसबंदी रिपोर्ट: राजस्थान में रोज 3 लाख महिलाएं खा रहीं गर्भनिरोधक गोलियां, विशेषज्ञों ने जताई कैंसर की आशंका

Banswara Murder: रिश्ते की ताई ने मारा थप्पड़ तो भतीजे ने कर दी हत्या, परिजनों ने लगाया आरोप, नहीं हुआ अंतिम संस्कार

Mukhyamantri Kanyadan Yojana : योजना से शादी के खर्चों में राहत, बांसवाड़ा में कन्याओं को 14.38 करोड़ की सहायता

Rajasthan News : राजस्थान के 64 गांवों के किसानों को बड़ी राहत, जल्द पूरी होगी खमेरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना