बारां

Housing Schemes: घर का सपना होगा पूरा, बारां आवासन मंडल की नई आवासीय योजना, बनेंगे 497 आवास

Baran Housing Scheme: बारां में वर्षों बाद आवासन मंडल नई आवासीय योजना को गति देने जा रहा है, जिससे शहर के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मांगरोल रोड पर बनने वाली इस योजना में हर वर्ग के लिए किफायती आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।
2 min read
Apr 14, 2026
Baran housing scheme Rajasthan, Mangrol road housing project, Awasan Mandal Baran, affordable housing Rajasthan, Baran real estate news, government housing scheme Rajasthan, EWS LIG MIG housing project, Baran urban development, Rajasthan housing board scheme, Baran property news, residential project Baran, housing scheme update Rajasthan, Baran infrastructure development, low cost housing Rajasthan, Baran city expansion
एआई तस्वीर

बारां। शहर में आवासीय योजनाओं के मामले में आवासन मंडल की रफ्तार लंबे समय से धीमी रही है। दशकों पहले झालावाड़ रोड पर जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड आवासीय योजना विकसित की गई थी। इसके बाद कोटा रोड पर गजनपुरा क्षेत्र में भी योजना शुरू की गई, लेकिन वहां अपेक्षित विकास नहीं हो सका। अब वर्षों बाद आवासन मंडल शहर के निकट मांगरोल रोड पर नई आवासीय योजना की तैयारी कर रहा है, जहां हर वर्ग के लोगों के लिए आवास बनाकर आवंटित किए जाएंगे।

कई वर्ष पहले आवासन मंडल की ओर से इस क्षेत्र में जमीन खरीदी गई थी, लेकिन आगे की प्रक्रिया धीमी गति से चलती रही। अब अधिकांश औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और योजना क्षेत्र में सड़कों के टैंडर भी जारी कर दिए गए हैं, जिससे कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

इन श्रेणियों के लिए आवास

आवासन मंडल के अनुसार इस योजना में ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग), एलआईजी (कम आय वर्ग), एमआईजी ए, एमआईजी बी (मध्यम आय वर्ग) तथा एचआईजी (उच्च आय वर्ग) के लिए आवास बनाए जाएंगे। सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 497 आवास निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इनमें ईडब्ल्यूएस और एलआईजी वर्ग के लिए अधिक संख्या में आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आवंटन किया जाएगा।

यूं रहेगी नई योजना

सूत्रों के अनुसार यह योजना बारां-मांगरोल मुख्य मार्ग पर स्थित है और इसके पास से बारां बाइपास भी प्रस्तावित है, जिससे इसकी उपयोगिता और बढ़ जाएगी। आवासन मंडल ने यह जमीन कोटा रामपुरा जैन ट्रस्ट से वर्षों पहले खरीदी थी। हालांकि योजना पर काम लंबे समय तक धीमा रहा, लेकिन अब इसमें तेजी लाई जा रही है। यह योजना कुल 14.63 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित की जाएगी, जहां सड़क, पानी, बिजली और अन्य आधारभूत सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

मांगरोल रोड पर गोपालपुरा स्कीम को अब जल्द गति मिलेगी। सड़कों के टैंडर जारी हो चुके हैं और रेरा में पंजीकरण भी हो गया है। दो वर्षों में योजना को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना में करीब 8 लाख से 50 लाख रुपए तक के आवास उपलब्ध होंगे और क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

  • पीपी गर्ग, अधिशासी अभियंता, आवासन मंडल, कोटा
Updated on:
14 Apr 2026 08:27 pm
Published on:
14 Apr 2026 08:27 pm