बारां

Baran: NH-27 पर दर्दनाक हादसा, अहमदाबाद जा रहे MP के युवक की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के 7 लोग घायल

Rajasthan Road Accident: बारां जिले में नेशनल हाईवे-27 पर कार अनियंत्रित होकर खेत में गिर गई, जिससे MP के भिंड निवासी युवक की मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 7 लोग घायल हुए हैं, जो अहमदाबाद जा रहे थे।
less than 1 minute read
Feb 17, 2026
Car Accident
कार की फोटो: पत्रिका

Car Accident On NH-27: राजस्थान के बारां जिले के अंता क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में 3 बच्चे भी शामिल हैं।

यह हादसा नेशनल हाइवे 27 पर डेरु माता जी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कार में एक ही परिवार के 8 लोग सवार थे जो अहमदाबाद जा रहे थे। अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

कार्रवाई करती पुलिस की फोटो: पत्रिका

MP के युवक की दर्दनाक मौत

पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है।

हादसे में दिलीप दिवाकर निवासी भिंड, मध्य प्रदेश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर छा गई। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
17 Feb 2026 12:08 pm
Published on:
17 Feb 2026 12:08 pm