बरेली

बरेली में वकील के बेटे की हत्या की धमकी, खुद को ‘लल्ला गद्दी’ बताने वाला बदमाश बोला- 2 लाख दो, नहीं तो अंजाम भुगतो

Bareilly कैंट थाना क्षेत्र में एक अधिवक्ता के परिवार को फोन पर मिली हत्या की धमकी से हड़कंप मच गया। खुद को लल्ला गद्दी बताने वाले बदमाश ने अधिवक्ता के बेटे की हत्या कराने की बात कहकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
2 min read
May 11, 2026
crime news
प्रतीकात्मक चित्र

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में एक अधिवक्ता के परिवार को फोन पर मिली हत्या की धमकी से हड़कंप मच गया। खुद को लल्ला गद्दी बताने वाले बदमाश ने अधिवक्ता के बेटे की हत्या कराने की बात कहकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। धमकी इतनी खौफनाक थी कि कॉल कटते ही परिवार दहशत में आ गया। कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

गांव चौबारी निवासी अधिवक्ता चन्द्रभान सिंह के मुताबिक सात मई की रात करीब 8:09 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन उठाते ही सामने वाले ने गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद उसने कहा कि उनके बेटे अर्पित सिंह की हत्या करने के लिए उसे सुपारी मिली है। आरोपी ने खुद को लल्ला गद्दी बताया और लगातार धमकियां देता रहा।

दो लाख पहुंचा दो, नहीं तो 10 दिन बाद लाश मिलेगी

अधिवक्ता ने जब आरोपी से उसकी पहचान पूछी तो उसने खुद को पीलीभीत के सिविल लाइंस इलाके का रहने वाला बताया। साथ ही कहा कि वह इस समय फतेहगंज पश्चिमी में मौजूद है। आरोपी ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि अगर बेटे को बचाना है तो दो लाख रुपये पहुंचा दो, वरना 10 दिन के अंदर उसकी हत्या कर दी जाएगी। जाते-जाते बदमाश ने चुनौती भरे अंदाज में कहा अगर बचा सकते हो तो बचा लेना।

कॉल के बाद सहम गया पूरा परिवार

धमकी भरी कॉल के बाद अधिवक्ता का परिवार पूरी तरह दहशत में है। परिजनों ने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। परिवार का कहना है कि कॉल करने वाला बेहद शातिर अंदाज में बात कर रहा था और लगातार डराने की कोशिश कर रहा था। घटना के बाद घर के आसपास भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। मामले की शिकायत मिलते ही कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अब कॉल करने वाले नंबर की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वाले की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह किसी पुरानी रंजिश या सुनियोजित वसूली गैंग का मामला तो नहीं है।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर