बरेली

urs e razavi: सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तरफ से दरगाह पर हुई चादरपोशी- देखें वीडियो

यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से भी दरगाह आला हजरत पर चादरपोशी कराई गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Nov 2018, 7:14 PM IST
chadarposhi at Dargah e ala hazrat on behalf of Sonia Gandhi and Rahul
urs e razavi: सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तरफ से दरगाह पर हुई चादरपोशी- देखें वीडियो

बरेली। आला हजरत के 100वें उर्स ए रज़वी का आगाज हो गया है। उर्स में शामिल होने के लिए देश-विदेश के जायरीन बरेली पहुंचने लगे है। शनिवार को बड़ी तादात में जायरीन बरेली पहुंचे और दरगाह ए आला हजरत पर हाजिरी दी। यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से भी दरगाह आला हजरत पर चादरपोशी कराई गई।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नदीम जावेद, मध्य प्रदेश के प्रभारी संजय कपूर, पूर्व मंत्री जाहिद रज़ा खान और प्रोफेसर हफीजुर्ररहमान सोनिया और राहुल गांधी की चादर लेकर बरेली पहुंचे और दरगाह पर चादरपोशी की।

देश-विदेश से पहुंचे जायरीन

इस बार आला हजरत का 100वां उर्स मनाया जा रहा है इसके कारण बड़ी तादात में देश- विदेश के जायरीन बरेली पहुंच रहें है। उर्स में तमाम राजनेता चादरपोशी कराते है। शनिवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तरफ से भी चादरपोशी कराई गई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से भी दरगाह पर चादरपोशी कराई जाएगी।

तीन दिन तक चलेगा उर्स

आला हजरत का उर्स बरेली में तीन दिन मनाया जाएगा। इस्लामिया मैदान में परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी। मथुरापुर के इस्लामिक स्टडी सेंटर में भी उर्स के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उर्स के कार्यक्रम लगातार तीन दिन चलेंगे।पांच नवंबर को कुल शरीफ की रस्म के साथ ही उर्स का समापन हो जाएगा।

Published on: