
उर्स ए रज़वी में उमड़ा आला हजरत के दीवानों का सैलाब- देखें वीडियो
बरेली। आला हजरत के 100वें उर्स का आगाज इस्लामिया मैदान में परचम कुशाई के रस्म के साथ ही हो जाएगा। 100वें उर्स ए रज़वी के मौके पर शहर की तमाम गालियां व रास्ते आला हजरत के दीवानों के लिए सज गए हैं। उर्स स्थल इस्लामिया मैदान हो या मथुरापुर का ताजुश्शरिया का मदरसा जामियातुर्रजा हर तरफ आला हजरत के दीवाने ही नजऱ आ रहे हैं। शहर के तमाम लोग चाहें किसी भी धर्म के हों हिंदू हों या मुसलमान सभी इमाम अहमद रजा के दीवानों के इस्तक़बाल करते नजऱ आ रहे हैं। दरग़ाह आला हजरत की बात करें जहाँ तो ज़ायरीन की आमद बड़ी संख्या में बढ़ गई है। दरग़ाह पर हाजिऱी का सिलसिला जारी है। देश से ही नहीं विदेश के ज़ायरीन दरग़ाह पहुंच चुके हैं। जिसमे साउथ अफ्रीका, बंगला देश, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप तक के जायरीन आ चुके हैं। जो आज परचम कुशाई की रस्म में शामिल होंगे।
ठिरिया से पहुंचा जुलूस
उर्स के पहले दिन हर साल ठिरिया निजावत खां से चादरों का जुलूस दरगाह आला हजरत पहुँचता है। इस बार भी हजारों की तादात में आला हजरत के मुरीद फूलों की डलिया लेकर दरगाह आला हजरत पहुंचे। इस बार दरगाह से अपील की गई थी कि कपड़ों की चादर की जगह फूल चढ़ाए जाए जिसके कारण इस बार मुरीद बड़ी तादात में फूलों की डलिया लेकर दरगाह पर पहुंचे।
की गई है भव्य सजावट
आला हजरत के उर्स के लिए दरगाह से लेकर इस्लामिया मैदान तक भव्य सजावट की गई है। उर्स के जश्न के लिए मथुरापुर का मदरसा जामियातुर्रजा में भी भव्य सजावट की गई है। 100वें उर्स के लिए इस्लामिक स्टडी सेंटर में भव्य लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। इसमे सबसे ज़्यादा खूबसूरती का केंद्र यहाँ की मस्जिद बनी हुई है। वही जमात रज़ा ए मुस्तफा ने उर्स के आगाज़ के लिए यहाँ तैयारी पूरी कर ली है। मथुरापुर में शहज़ादा ताजुश्शरिया मौलाना असजद रज़ा खान की सरपरस्ती में उर्स की सारी तकरिबात अदा की जाएंगी । इस बार यहां बड़े पैमाने पर उलेमा इकराम जमा होंगे। पूरे मथुरापुर से लेकर सीबीगंज तक ज़ायरीन के लिए इस्तक़बाल के लिए रास्ते सजा दिए गए हैं।
शहर के सारे होटल फुल
आला हजरत के100वें उर्स के अवसर पर ज़ायरीन को ठहरने के लिए शहर के होटल में कमरा मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। ज्यादातर होटल के कमरे पहले से ही बुक हो गए थे ऐसे में ज़ायरीन के लिए ठहरने के लिए होटल में कमरा मिलना मुश्किल हो गया है। एक कमरे के लिए ज़ायरीन 5 हज़ार रुपए तक देने को तैयार है लेकिन होटलों के सारे कमरे पहले ही बुक हो चुके है। उर्स में इस बार पहले से ही बड़ी संख्या में लोग बरेली आ चुके है जिसमे विदेश के ज़ायरीन काफी संख्या में हैं।
Published on:
03 Nov 2018 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
