24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धनतेरस पर भूल कर भी न करें ये काम, हो सकता है बड़ा नुकसान

धनतेरस पर कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखेंगे तो आपके घर में धन बरसेगा नहीं तो नुकसान भी हो सकता है।

2 min read
Google source verification
Do not buy these items on Dhanteras

धनतेरस पर भूल कर भी न करें ये काम, हो सकता है बड़ा नुकसान

बरेली। दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस से ही दीपावली के पांचदिवसीय पर्वों की शुरुआत हो जाती है जो भाई दूज तक चलता है। इस बार धनतेरस सोमवार को मनाई जाएगी। धनतेरस के पर्व पर खरीददारी करना शुभ माना जाता है लेकिन धनतेरस पर कुछ वस्तुए ऐसी भी जिनकी खरीददारी नहीं करनी चाहिए। धनतेरस पर कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखेंगे तो आपके घर में धन बरसेगा नहीं तो नुकसान भी हो सकता है।

क्या न करें

बालाजी ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पंडित राजीव शर्मा के अनुसार अगर धनतेरस वाले दिन खरीददारी करने एवं अन्य बातों में अगर कुछ सावधानियां बरतेंगे तो लक्ष्मी जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी अन्यथा नुकसान भी हो सकता है। धनतेरस पर मित्रों एवं रिश्तेदारों को पटाखे, लोहे का सामान और चमड़े का सामान उपहार में नहीं देना चाहिए। इस दिन किसी से भी धन उधार नहीं लेना चाहिए और न ही किसी को उधार देना चाहिए। धनतेरस पर सिर्फ जरूरत वाली वस्तुओं की ही खरीददारी करनी चाहिए।

ये न खरीदें

धनतेरस के अवसर पर जमकर खरीददारी की जाती है। धनतेरस पर लोहे और एल्युमिनियम के बर्तन की खरीददारी नहीं करनी चाहिए। धनतेरस वाले दिन नुकीली या पैनी वस्तुओं जैसे चाक़ू छुरी की खरीददारी से भी बचना चाहिए। धनतेरस वाले दिन चमड़े की वस्तुओं की भी खरीददारी नहीं करनी चाहिए।

धनतेरस पर शुभ मुहूर्त

सोमवार को हस्तनक्षत्र , सोम प्रदोष में धनतेरस होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।इस दिन चुर्तमास की समाप्ति होगी, हस्तनक्षत्र रात्रि 8ः37 बजे तक रहेगा एवं त्रियोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। धनतेरस पर धन्वन्तरि पूजा, मुहुर्त प्रातः काल 09ः18 बजे से 10ः45 बजे तक शुभ के चैघड़िया में रहेगा। बर्तन एवं आभूषण क्रय अपराह्न 2ः47 बजे से 04ः19 बजे तक लाभ के चैघड़िया मुहुर्त में शुभ रहेगा। यम दीप दान मुहुर्त सायं काल 5ः32 से 6ः45 बजे तक प्रदोश कलाल निशा मुख में शुभ रहेगा। कुबेर पूजन मुहुर्त रात्रि काल में शुभ रहेगा।