संगीता यादव के मुताबिक, अलमारी में सोने का एक हार, दो चेन, दो अंगूठियां, चांदी की दो पायल और एक चांदी का कमरबंद रखा था। आरोप है कि इयशिता ने ये सभी जेवर चोरी कर अपने बॉयफ्रेंड आशु यादव निवासी राजनगर कॉलोनी को दे दिए। इसके बाद दोनों ने जेवर बेच दिए। जेवर बेचकर मिले पैसों से इयशिता और आशु ने एक-एक आईफोन खरीद लिया।