22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bareilly / बहेड़ी किसान आत्महत्या प्रकरण: पूर्व कुलपति समेत 5 पर FIR, अंतिम संस्कार से पहले परिवार ने रख दीं ये बड़ी शर्तें

बहेड़ी किसान आत्महत्या प्रकरण: पूर्व कुलपति समेत 5 पर FIR, अंतिम संस्कार से पहले परिवार ने रख दीं ये बड़ी शर्तें

Bareilly News : जमीन के विवाद में किसान भगवान सिंह की आत्महत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व कुलपति और उनके साथियों पर गंभीर आरोप लगने के बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन परिवार का आक्रोश कम नहीं हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Avanish Pandey

•

Updated: 22 Nov 2026, 3:07 PM IST

Bareilly News

मौके पर बैठे परिजन और मृतक किसान, आरोपी पूर्व कुलपति।

बरेली। जमीन के विवाद में किसान भगवान सिंह की आत्महत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व कुलपति और उनके साथियों पर गंभीर आरोप लगने के बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन परिवार का आक्रोश कम नहीं हुआ है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और जमीन का मालिकाना हक परिवार को दिलाने समेत कई मांगें रखी हैं। मांगें पूरी होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। रविवार को थाने कूच के एलान के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है।

पांच थानों की पुलिस गांव में तैनात, अफसरों ने संभाला मोर्चा

मामले की गंभीरता को देखते हुए बहेड़ी के अलावा शेरगढ़, शीशगढ़, भोजीपुरा और देवरनिया थानों की पुलिस को भी गांव में तैनात किया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य बहेड़ी थाने में कैंप कर रहे हैं। एसपी सिटी, एसपी उत्तरी और एडीएम प्रशासन समेत कई अधिकारी परिजनों से बातचीत कर रहे हैं। पुलिस की कोशिश है कि स्थिति बिगड़ने से पहले परिवार को समझाकर अंतिम संस्कार कराया जाए।

डेढ़ करोड़ मुआवजा और जमीन परिवार के नाम करने की मांग

परिजनों ने प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। उनका कहना है कि विवादित 12 एकड़ जमीन का मालिकाना हक भगवान सिंह के बच्चों को दिया जाए। परिवार ने डेढ़ करोड़ रुपये मुआवजे की मांग भी उठाई है। इसके अलावा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की जा रही है। परिवार का कहना है कि केवल मुकदमा दर्ज होने से न्याय नहीं मिलेगा, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।

पूर्व कुलपति समेत चार नामजद, एक अज्ञात पर मुकदमा

मृतक के बेटे भाग सिंह की तहरीर पर बहेड़ी पुलिस ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के मौजूदा कुलपति और रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति कृष्ण पाल सिंह, उनकी पत्नी संजेश, संजीव कुमार राठी और अनुज कुमार समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाए गए हैं। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह को सौंपी गई है।

सुसाइड नोट और जमीन के दस्तावेज होंगे जांच का आधार

भगवान सिंह की डायरी से मिले हस्तलिखित सुसाइड नोट और परिवार की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले राजस्व दस्तावेज जांच में अहम होंगे। परिवार का आरोप है कि जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर बैनामा कराया गया और मकान खाली करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। वहीं, नामजद लोगों पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी।