10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price Today: सोने का भाव टूटा, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए क्या रह गए दाम

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। चांदी भी शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड कर रही है। इन कीमती धातुओं में उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली देखी गई है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Oct 09, 2025

Gold Silver Price Today

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। (PC: Gemini)

Gold Silver Price Today: इजराइल और हमास के बीच तनाव कम होने से सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में कमजोर हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की है कि इजराइल और हमास के बीच शांति समझौते के पहले फेज को अंतिम रूप दे दिया गया है। मिडिल ईस्ट में वर्षों से चल रहे तनाव के बीच यह एक बड़ा बदलाव है। साथ ही सोने में उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली भी देखने को मिली है। इससे सोने की कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है।

टूट गया सोना

घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 0.41 फीसदी या 502 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,707 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी में भारी गिरावट

रिकॉर्ड हाई लेवल से चांदी में बड़ी गिरावट आई है। घरेलू वायदा बाजार में आज चांदी बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखाई दी। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.86 फीसदी या 1286 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,569 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर सोना 0.62 फीसदी या 25.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,045.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.31 फीसदी या 12.54 डॉलर की गिरावट के साथ 4029.49 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी 1.42 फीसदी या 0.71 डॉलर की गिरावट के साथ 48.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.12 फीसदी या 0.06 डॉलर की बढ़त के साथ 48.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।