
तीन दिन लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर रहेगा रुट डायवर्जन, जानिए कहाँ से होकर जाएंगे वाहन
बरेली। आला हजरत का 100वां उर्स तीन नवंबर से शुरू हो रहा है। तीन दिन तक चलने वाले उर्स ए रज़वी में शामिल होने के लिए लाखों की तादात में जायरीन बरेली आएँगे। उर्स को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है। उर्स की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस, पीएसी और पैरा मिल्ट्री फ़ोर्स को भी लगाया गया है। उर्स के कारण तीन दिन तक भारी वाहन शहर में नहीं घुस पाएंगे। रोडवेज बसों और अन्य भारी वाहनों का मार्ग बदल दिया गया है। ये सभी वाहन परिवर्तित मार्ग से होकर गुजरेंगे। रुट डायवर्जन तीन से पांच नवंबर तक लागू रहेगा। ये रुट डायवर्जन उर्स में आने वाले जायरीनों पर लागू नहीं होगा। उन्हें उचित मार्गों द्वारा उर्स में जाने दिया जाएगा।
यहाँ से गुजरेंगे वाहन
1- मुरादाबाद और रामपुर की ओर से आने वाला भारी वाहन परसाखेड़ा से बड़ा बाईपास होकर नैनीताल, पीलीभीत, लखनऊ की ओर जाएंगे।
2- लखनऊ की ओर से आने वाला भारी वाहन इन्वर्टिस चौराहा से बड़ा बाईपास होकर पीलीभीत, नैनीताल एवं रामपुर की ओर जाएंगे।
3- रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत एवं बरेली की ओर से बदायूं की तरफ जाने वाला भारी वाहन इन्वर्टिस चौराहे से फरीदपुर, बुखारा मोड, रामगंगा होकर आयेगा व जायेगा।
4- लखनऊ से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बुखारा मोड़, रामगंगा होकर बदायूं जाएंगे।
5- बदायूं की तरफ से आने वाला भारी वाहन नैनीताल, पीलीभीत, रामपुर एवं लखनऊ की तरफ जाने के लिये इसी रास्ते से बड़ा बाईपास होकर आयेगा।
6- पुराना बस स्टैंड से नैनीताल रोड पर दिल्ली की ओर जाने व आने वाली समस्त रोडवेज बस चौकी चौराहे से सैटेलाइट तिराहे से बड़ा बाईपास होकर अपने गन्तव्य को जायेगी।
Published on:
3 Nov 2018, 9:11 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.