22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किशोरी से गैंग रेप

किशोरी ने कम्पाउंडर और अस्पताल के स्टाफ पर गैंग रेप का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 3 Nov 2018, 6:41 AM IST

gang rape with minor girl in ICU of private hospital

निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किशोरी से गैंग रेप

बरेली। इलाज के लिए निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किशोरी के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। किशोरी ने कम्पाउंडर और अस्पताल के स्टाफ पर गैंग रेप का आरोप लगाया है। किशोरी ने जब अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने पिता को दी तो हड़कंप मच गया और किशोरी के पिता ने इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद बात विधायक पप्पू भरतौल तक पहुंची तो उन्होंने आईजी से बात की जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर पूछताछ की। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

अस्पताल स्टाफ पर आरोप

भमोरा क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को जहरीले कीड़े ने काट लिया था जिसके बाद उसे बदायूं रोड के निजी अस्पताल में सोमवार शाम को भर्ती कराया गया था। बेहोश होने के कारण किशोरी को आईसीयू में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा था। शुक्रवार को जब किशोरी की हालत में सुधार हुआ तो उसे आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट किया गया जहाँ उसने अपनी दादी को बताया कि बुधवार रात अस्पताल के कम्पाउंडर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे इंजेक्शन लगा उसके हाथ पैर बाँध दिए और उसके साथ गैंग रेप किया। मुंह पर आक्सीजन का मास्क लगा होने की वजह से वो चिल्ला भी नहीं पाई। सुबह जब वो उठी तो उसके कपड़े भी गायब थे। कम्पाउंडर से पूछने पर उसने बताया कि कपड़े पिता को दे दिए है। पिता के आने पर उसने इशारे में उनको बताने की कोशिश की लेकिन वो उसकी बात को समझ नहीं पाए।

पुलिस ने शुरू की जांच

परिजनों को जब लड़की ने आप बीती सुनाई तो हड़कंप मच गया और लड़की के पिता ने इसकी जानकारी सुभाषनगर पुलिस से की। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पिता ने इस बात की शिकायत विधायक पप्पू भरतौल से की जिसके बाद विधायक ने आईजी से बात की। जिसके बाद सुभाषनगर पुलिस अस्पताल पहुंची और पूछताछ की।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग