बरेली

पीलीभीत बाईपास गोलीकांड: बिल्डर राजीव राना समेत 35 के खिलाफ चार्जशीट

पीलीभीत बाईपास पर हुए गोलीकांड मामले में बिल्डर राजीव राना और मार्बल कारोबारी आदित्य उपाध्याय समेत 35 आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।

2 min read
Sep 21, 2024

बरेली। पीलीभीत बाईपास पर हुए गोलीकांड मामले में बिल्डर राजीव राना और मार्बल कारोबारी आदित्य उपाध्याय समेत 35 आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस विवाद में दो मुकदमे दर्ज हुए थे। पहले मुकदमे में 33 और दूसरे में 35 लोगों को आरोपी बनाया गया था। अब इन सभी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इन बदमाशों पर की गई थी कार्रवाई

डोहरा लालपुर के मार्बल कारोबारी आदित्य उपाध्याय और संजयनगर के बिल्डर राजीव राना के बीच टकराव हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर गोलीबारी की गई थी और दो जेसीबी भी फूंक दी गई थीं। पुलिस ने इस मामले में दो मुकदमे दर्ज किए थे। पहला मुकदमा थाना इज्जतनगर के एसआई राजीव प्रकाश और दूसरा मार्बल कारोबारी आदित्य उपाध्याय के कर्मचारी रोहित की ओर से दर्ज कराया गया था, जिनमें 19 नामजद समेत करीब 200 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इन दोनों मामलों में पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है और अब गैंगस्टर व एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।

पीलीभीत बाईपास कांड में इन आरोपियों पर चार्जशीट

इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि एसआई राजीव प्रकाश की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में बिल्डर राजीव राना, उसके भाई संजय राना, गौरीशंकर राना, बेटा राजन व आशीष राना, उसके गुर्गे रोहिता ठाकुर, रोहित, ओमकार राठौर, शिवओम, विशाल, अर्जुन कश्यप, शैलेष प्रताप, अनिल उर्फ सनी, संजीव, रविंद्र यादव, मुनाजिर, मनोज कटियार, नमन गोस्वामी, हर्ष शर्मा, सनोज यादव, पंकज गुप्ता, संदेश जाटव, हरिओम, राधेश्याम, दिनेश, सुभाष लोधी, केपी यादव, धनुष यादव उर्फ गुर्गा, मोहम्मद हुसैन उर्फ गोला, संजू उर्फ संजय, अलीम कालिया, रवि बाल्मीकि, ललित सक्सेना और दूसरे पक्ष से मार्बल कारोबारी आदित्य उपाध्याय व उसके अभिराज उपाध्याय पर चार्जशीट दाखिल की गई है।

चार आरोपियों पर घोषित है 25-25 हजार इनाम

एसएसपी अनुराग आर्य ने वांछित चल रहे चार आरोपी होटल मालिक चांद मियां, सचिन मौर्य, इरफान और रफत उर्फ बाबा पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। चार्जशीट लगने के बाद फरार आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कराने की प्रक्रिया में भी तेजी ला दी गई है।

होटल मालिक समेत 21 आरोपी अब भी वांछित

इस मामले में होटल मालिक चांद मियां, रोहित शर्मा, बिलाल घोषी, पंकज यादव, नाहिद, शिवम माथुर, इरफान, अवधेश पटेल, श्याम फौजी, सुनील, लल्ला यादव, सचिन मौर्य, रफत उर्फ बाबा, आकाश उपाध्याय, देवेंद्र उर्फ दरिया यादव, समर यादव, लल्ला, शाहनवाज, गौरव सक्सेना और रितिक अवस्थी अभी वांछित चल रहे हैं। इनमें से कुछ लोग मुकदमे में नामजद थे और बाकी नाम जांच के दौरान प्रकाश में आए हैं। आदित्य और उसके बेटे अभिराज को छोड़कर इन सभी के खिलाफ चार्जशीट लगाई गई है।

Updated on:
21 Sept 2024 10:09 am
Published on:
21 Sept 2024 09:00 am
Also Read
View All

अगली खबर