बरेली

गजब! मौत के तीन दिन बाद जमीन बेच गई मां, बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट

युवक का यह भी आरोप है कि आंवला थाने में उसने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके अलावा पुलिस के आलाधिकारियों से भी मामले की शिकायत की, बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
2 min read
Dec 08, 2021
court_2.jpg

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आंवला थाने में एक युवक ने तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद केस दर्ज कराया है। शिकायत पत्र में युवक ने बताया है कि उसकी मां की मौत हो गई, लेकिन आरोपित मौत के तीन बाद जमीन का बैनामा किसी और के नाम दिखा रहे हैं। जमीन का फर्जी बैनामा कराने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बरेली के शास्त्री नगर में अपने पुत्र ओमप्रकाश शर्मा के साथ रहने वाली सत्यवती का निधन बीते 20 अप्रैल को हो गया था। पीड़ित बेटे का कहना है कि मां मृत्यु के तीन दिन बाद यानी 23 अप्रैल को उप-निबंधक कार्यालय में कोई फर्जी महिला उपस्थित होकर अलीगंज थाना इलाके के महोलिया गांव स्थित अपनी भूमि का बैनामा कर गईं। उसने नौ अगस्त 2021 को वारिसान दर्ज करने के लिए खतौनी निकलवाई तो उसे इसकी जानकारी हुई। खतौनी में अन्य लोगों के नाम दर्ज थे।

युवक का यह भी आरोप है कि आंवला थाने में उसने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके अलावा पुलिस के आलाधिकारियों से भी मामले की शिकायत की, बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित युवक ने न्यायालय का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को बैनामा कराने वाले आरोपित फतेहगंज पश्चिमी के दिनेश चंद्र शर्मा व उनकी पत्नी नीलम शर्मा और उनके भाई प्रेमबाबू शर्मा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। इतना ही नहीं बैनामे में विक्रेता के खाते में तीन लाख रुपये ट्रांसफर करने की बात भी कही गई है। लेकिन रकम उनकी मां के खाते में नहीं भेजी गई।

Published on:
08 Dec 2021 05:54 pm
Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर