https://www.patrika.com/barmer-news/
चौहटन से भाजपा प्रत्याशी
आदूराम के पास 11 करोड़ की संपत्ति, चार वाहनों के मालिक
चौहटन ञ्च पत्रिका . चौहटन में एससी के लिए आरक्षित सीट पर भाजपा से आदूराम मेघवाल चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र के अनुसार मेघवाल के पास 10 करोड़ 72 लाख की कुल संपत्ति है। वे चार वाहनों के मालिक है।
आदूराम मेघवाल, 53 साल
विधानसभा क्षेत्र : चौहटन
शिक्षा : 10वीं
कुल संपत्ति : 10 करोड़ 72 लाख
पत्नी की संपत्ति : 29 लाख 41 हजार रुपए
देनदारी : 80 लाख 20 हजार
ब्यौरा 2018
चल सम्पत्ति 128.53 लाख
अचल सम्पत्ति 943.47 लाख
आभूषण नहीं
पत्नी के आभूषण 3.50 लाख
वाहन 4
आपराधिक केस
ये भी पढ़े... 1
कमी के कारण नामांकन खारिज होने का अंदेशा
कहीं कमी तो नहीं रह गई, फिर भर देते हैं नामांकन
पहली बार चुनाव मैदान में उतरने वाले ज्यादा चिंतित, दिग्गज भी नहीं पीछे, दो-तीन बार भर रहे नामांकन
बाड़मेर . विधानसभा चुनाव के नामांकन में कहीं किसी तरह की कमी नहीं हो, जिसके चलते नामांकन पत्र खारिज हो जाए, इसे लेकर प्रत्याशी विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। आशंका की स्थिति में दूसरी बार नामांकन करने भी पहुंच रहे हैं। इसमें नए प्रत्याशी तो हैं ही, कई दिग्गज भी आशंका के चलते दूसरी से तीसरी बार नामांकन प्रस्तुत कर रहे हैं।
नियमानुसार कोई भी प्रत्याशी अधिकतम चार सेट में नामांकन दाखिल कर सकता है। वहीं यह भी सुविधा है कि नामांकन समय के दौरान चार बार भी पर्चा दाखिल किया जा सकता है।
इसलिए सताती है चिंता
चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी अपना पर्चा किसी भी सूरत में खारिज होने से बचाने के लिए सभी जानकारियां भरते हैं। लेकिन कई बार आशंका रहती है कि यह पूर्ति छूट गई है। ऐसे में फिर से नामांकन करने पहुंच जाते हैं।
नए प्रत्याशी ज्यादा चिंतित
पहली बार चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी नामांकन को लेकर ज्यादा सावचेती बरतते हैं कि कहीं जांच के दौरान खारिज नहीं हो जाए। इसके चलते कई नए उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष फिर से आवेदन प्रस्तुत किया है। नए ही नहीं पुराने दिग्गज भी फिर से आवेदन करने पहुंचे हैं।