26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटारिया ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- हमारी पार्टी के व्यक्ति को उधार लेकर मुख्यमंत्री के सामने उतारा है

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 19 Nov 2018, 7:28 PM IST

gulabchand katariya

कटारिया ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- हमारी पार्टी के व्यक्ति को उधार लेकर मुख्यमंत्री के सामने उतारा है

जयपुर/उदयपुर
विधानसभा चुनाव 2018 की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात प्रदेश के गृहमंत्री और मेवाड़ के कद्दावर नेता गुलाबचंद कटारिया उदयपुर में सोमवार को मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान गुलाबचंद कटारिया ने अपनी बात को मीडिया के सामने रखते हुए साफ किया कि उनकी पार्टी प्रदेश में 200 सीटों के पर चुनाव लड़ रही है। कटारिया ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए साफ किया कि उनकी पार्टी की सूची जल्दी जारी हो गई थी। जबकि कांग्रेस पार्टी में अंतर द्वंद की वजह से काफी लेट उम्मीदवारों की सूची को जारी करना पड़ा।

कटारिया ने कहा कि कांग्रेस में चार मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार है। इस वजह से सब अपनी अलग-अलग पसंद की वजह से कैंडिडेट को डिक्लेयर कराने के लिए लगे हुए थे। कटारिया ने कहा कि इस बार का विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी लड़ रही है। यही नहीं हर बार हर सरकार एक दूसरे की आलोचना कर वापस सत्ता में आती है लेकिन इस बार विकास के मुद्दे को बीजेपी की ओर से जनता के बीच में ले जाया जा रहा है।

उधार लेकर हमारी मुख्यमंत्री के सामने उतारा है

इस मौके पर कटारिया ने साफ किया कि उनके विधायक रहते उदयपुर शहर में विकास के कई आयाम स्थापित किए गए हैं। ऐसे में हाई कोर्ट बेंच और आयड़ नदी का विकास जो यहां के महत्वपूर्ण मुद्दे और प्राथमिकताएं हैं जिन्हें आने वाले समय में पूरा किया जाने की कोशिश की जाएगी। कटारिया ने दल बदल कर प्रत्याशी घोषित किए जाने की परंपरा पर भी अपनी बात रखी। कटारिया ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए साफ किया कि उन्होंने हमारे पार्टी के व्यक्ति को उधार लेकर हमारी मुख्यमंत्री के सामने उतारा है इस वजह से हम लोगों ने भी नहले पर दहला मारकर उनकी पार्टी के कई नेताओं को मैदान में उतारा है।

इस दौरान कटारिया ने डॉ गिरिजा व्यास की ओर से मानसिक स्वास्थ्य को लेकर दिए गए बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कटारिया ने व्यंग्यात्मक रूप से अपनी बात को रखते हुए साफ किया कि अगर गिरिजा व्यास के पास कोई अच्छा डॉक्टर हो तो वह उन्हें उनके पास इलाज के लिए भेज दें।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग