26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ों की संपत्ति का मालिक है यह प्रत्याशी, लेकिन खुद के नाम न गाड़ी है और न ही जेवर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 19 Nov 2018, 7:08 PM IST

rafeeq khan

करोड़ों की संपत्ति का मालिक है यह प्रत्याशी, लेकिन खुद के नाम न गाड़ी है और न ही जेवर

भवनेश गुप्ता / जयपुर। आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रफीक खान पहली बार चुनाव मैदान में खड़े हुए हैं। उनकी और पत्नी की सम्पत्ति 5.56 करोड़ रुपए हैं, लेकिन दोनों के नाम ही एक भी वाहन नहीं है। प्रत्याशी के नाम पर जेवरात भी नहीं है। भूमि, आवास के नाम पर ज्यादा सम्पत्तियां हैं।

52 वर्षीय रफीन खान पेशे से गारमेंट एक्सपोर्टर है। नामांकन पत्र में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 48.68 करोड़ रुपए बताई है। इसमें उन्होंने अपने पास कोई वाहन और आभूषण नहीं बताया है। खान की कुल चल संपत्ति 21.88 करोड़ और 26.80 करोड़ है। उनके अलावा उनकी पत्नी के पास 70.07 लाख रुपए की संपत्ति है। जिसमें उन्होंने 6203 रुपए नगदी, 2.75 लाख रुपए के शेयर, 9 लाख रुपए के गहने आदि बताए हैं।

सोशल मीडिया और ट्विटर पर एक्टिव
रफीन खान एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जान जाते हैं। खान सोशल मीडिया और ट्विटर पर भी एक्टिव रहते हैं। फेसबुक पर खान के 25 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स है।

राजनीतिक अनुभव
खान वर्ष 1984 में पहली बार यूथ कांग्रेस में शहर संगठन मंत्री बने। फिर संगठन में ही अल्पसंख्यक शाखा, व्यापार प्रकोष्ठ, ट्रेड एण्ड इण्डस्ट्रीज सेल मेें सक्रिय रहे। बतौर विधायक प्रत्याशी पहला चुनाव है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग