- दो दिन बाद लिया यू टर्न, लोगों की बदली दिनचर्या
- दो दिन बाद लिया यू टर्न, लोगों की बदली दिनचर्या
बालोतरा. सर्दी का मौसम खुमार पर है। हालांकि कुछ दिन पहले सर्दी थोड़ी कम थी लेकिन दो दिन बाद क्षेत्र में सर्दी ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। अचानक आए सर्दी के इस यू टर्न ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है तो बचाव को लेकर लोग अलाव तापने के साथ गर्म कपड़े पहनने को मजबूर है। यहां तक की अचानक बढ़ी सर्दी से मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढऩे की आशंका बढ़ गई है।
दरअसल शहर व क्षेत्र में मौसम बदलाव पर छाए हल्के बादलों से ठण्ड में फिर से बढ़ोतरी हुई है। इस पर लोग पूरे समय गर्म कपड़ों से ढके नजर आते हैं। गत तीन दिनों से शहर व क्षेत्र में सर्दी दुबारा चमकी है। हल्की धूप निकलने पर भी सर्दी कम नहीं हो रही।सर्दी के डर से लोग बाहर भी कम ही निकलने लगे है। लोगों को बीमार होने का भय रहता है। सर्दी के बढ़े असर पर गर्म कपड़ों की बिक्री फिर से बढ़ी है। स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर, शॉल, कंबल आदि की हो रही अच्छी बिक्री से व्यापारी खुश नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इन दिनों गर्म मूंगफली, गजक, खजूर, तिल पपड़ी, दाल व गाजर हलुवा की बिक्री भी खूब हो रही है। रात्रि में गर्म दूध पीने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं। इस तरह लोग सर्दी से बचने के लिये तरह-तरह के जतन करते है। खासतौर पर सर्दी के इस मौसम में लोग अपने खानपान और पहनावे पर अधिक ध्यान देते है।
अलाव ताप रहे लोग- सर्दी बढऩे के साथ ही शहर में जगह-जगह अलाव तापते लोग नजर आ रहे हैं। विशेषकर रात्रि में व अलसुबह तो काफी जगह अलाव तापते लोग दिखते हैं। इस तरह आग सेककर लोग अपने आप को इस भयानकर सर्दी के प्रकोप से बचाने का प्रयास करते है।