29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Barmer / बाड़मेर में 1 वोट से हारा हनुमान बेनीवाल की RLP का प्रत्याशी, निर्दलीय सागर देवी बनीं उप प्रधान

बाड़मेर में 1 वोट से हारा हनुमान बेनीवाल की RLP का प्रत्याशी, निर्दलीय सागर देवी बनीं उप प्रधान

बाड़मेर की 17 पंचायत समितियों के उप प्रधान चुनाव में कांग्रेस ने 8, आरएलपी ने 5 और भाजपा ने 2 पद जीते। दो पद निर्दलीयों के खाते में गए। छह उप प्रधान निर्विरोध चुने गए। सेड़वा में सागरदेवी एक वोट से जीतीं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 29 Nov 2026, 12:27 PM IST

Barmer UP Pradhan Election Result 2026

सागर देवी, उप प्रधान, सेड़वा और सांसद हनुमान बेनीवाल (पत्रिका फोटो)

Barmer UP Pradhan Election Result 2026: बाड़मेर: पंचायती राज चुनाव में प्रधानों के निर्वाचन के बाद अब उप प्रधानों के चुनाव ने ग्रामीण राजनीति की तस्वीर और साफ कर दी है। जिले की 17 पंचायत समितियों में उप प्रधानों के निर्वाचन के साथ ही ग्रामीण सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई। प्रधान चुनाव में बने राजनीतिक समीकरण उप प्रधान के चुनाव तक आते-आते कई जगह बदले हुए नजर आए। कहीं प्रधान और उप प्रधान, दोनों पदों पर एक ही दल ने कब्जा जमाया तो कहीं उप प्रधान के चुनाव में अलग दल ने बाजी मारकर राजनीतिक ताकत का एहसास कराया।

खास बात यह रही कि छह पंचायत समितियों में उप प्रधान निर्विरोध चुने गए, जबकि शेष जगहों पर मुकाबला हुआ। उप प्रधान के चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा आठ सीटों पर जीत दर्ज की। आरएलपी ने पाँच और भाजपा ने दो सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं, दो पंचायत समितियों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने उप प्रधान का पद हासिल किया। चुनाव परिणामों ने यह भी जाहिर किया कि पंचायत समितियों में केवल प्रधान के निर्वाचन से राजनीतिक बहुमत की पूरी तस्वीर साफ नहीं होती। उप प्रधान के चुनाव में सदस्यों की रणनीति और स्थानीय समीकरण भी अहम रहे।

उप प्रधान चुनाव के परिणाम

दलसीटें
कांग्रेस8
आरएलपी5
भाजपा2
निर्दलीय2

कहीं निर्विरोध तो कहीं कांटे की टक्कर

छह पंचायत समितियों में उप प्रधान का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। इनमें आडेल में निर्दलीय जेठीदेवी, गडरारोड़ में कांग्रेस की पूजाकंवर, शिव में कांग्रेस की मीराकंवर, बाटाडू में आरएलपी की लूणीदेवी, डूगेरों का तला में आरएलपी के सत्ताराम और भिंयाड़ में कांग्रेस की स्वरूप निर्विरोध चुने गए।

एक से पांच वोट तक के अंतर से जीत

बाड़मेर पंचायत समिति में कांग्रेस की मंजूदेवी ने भाजपा की रीनाकंवर को पांच वोट से हराया। मंजूदेवी को 12 और रीनाकंवर को सात वोट मिले। बायतु में भाजपा की मूलीदेवी ने कांग्रेस के बुधाराम को तीन वोट से पराजित किया। मूलीदेवी को नौ, जबकि बुधाराम को छह वोट मिले। मांगता में आरएलपी की आसीदेवी ने भाजपा के भभूताराम को तीन वोट से हराया।

सेड़वा में निर्दलीय सागरदेवी ने आरएलपी के सामाराम को एक वोट से शिकस्त दी। लीलसर में कांग्रेस की अचली ने भी एक वोट से जीत दर्ज की। उन्हें आठ और आरएलपी की धोली को सात वोट मिले। यहाँ भाजपा के समर्थन से आरएलपी का प्रधान बना था, जबकि उप प्रधान के चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली। वहीं, चौहटन में भी कांग्रेस की रुखी ने आरएलपी की कमला को पाँच वोट से हराया। रुखी को 10 और कमला को पाँच वोट मिले।

कहीं भाजपा तो कहीं आरएलपी ने बनाई बढ़त

फागलिया में भाजपा की मीनाकंवर विजयी हुईं। उन्हें आठ वोट मिले, जबकि आरएलपी की कानुकुमारी को एक वोट मिला। यहां पांच सदस्यों ने मतदान नहीं किया।

पंचायत समितिवार विजेता

पंचायत समितिविजेतादल
गडरारोड़पूजाकंवरकांग्रेस
शिवमीराकंवरकांग्रेस
भिंयाड़स्वरूपकांग्रेस
चौहटनरुखीकांग्रेस
बाड़मेरमंजूदेवीकांग्रेस
लीलसरअचलीकांग्रेस
धनाऊबबूकांग्रेस
रामसरमनोहरकंवरकांग्रेस
बाटाडूलूणीदेवीआरएलपी
डूगेरों का तलासत्तारामआरएलपी
मांगताआसीदेवीआरएलपी
बाड़मेर ग्रामीणइकबाल खांआरएलपी
बिशालाखेतारामआरएलपी
बायतुमूलीदेवीभाजपा
फागलियामीनाकंवरभाजपा
आडेलजेठीदेवीनिर्दलीय
सेड़वासागरदेवीनिर्दलीय

धनाऊ में कांग्रेस की बबू ने भाजपा की प्रकाश को तीन वोट से हराया। बबू को 10 और प्रकाश को सात वोट मिले। बाड़मेर ग्रामीण में आरएलपी के इकबाल खां ने कांग्रेस की कलु को एक वोट से पराजित किया। इकबाल खां को आठ और कलु को सात वोट मिले। रामसर में कांग्रेस की मनोहरकंवर ने निर्दलीय तारा को सात वोट से हराया। मनोहरकंवर को 12 और तारा को पाँच वोट मिले। बिशाला में आरएलपी के खेताराम विजयी रहे। उन्हें आठ वोट मिले, जबकि भाजपा के नारायणसिंह को दो और कांग्रेस के मदनदान को पाँच वोट मिले। यहाँ कांग्रेस का प्रधान बना था।

प्रधान के बाद उप प्रधान चुनाव में भी बदले समीकरण

प्रधान और उप प्रधान के चुनाव परिणामों को देखें तो कई पंचायत समितियों में राजनीतिक दलों को दोनों पदों पर अपनी ताकत दिखाने का मौका मिला। वहीं, कुछ जगहों पर अलग-अलग दलों के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बना दिए। लीलसर और बिशाला इसके उदाहरण रहे।