28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Barmer / हसीना बानो बनी रामसर की प्रधान, निर्विरोध चुनी गईं तीसरी प्रधान

हसीना बानो बनी रामसर की प्रधान, निर्विरोध चुनी गईं तीसरी प्रधान

पंचायत समिति रामसर को आखिरकार तीसरी प्रधान मिल गई। हसीना बानो को प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 4:43 PM IST

हसीना बानो बनी रामसर की प्रधान, निर्विरोध चुनी गईं तीसरी प्रधान

रामसर,प्रधान पद के लिए उनके अलावा किसी अन्य प्रत्याशी के मैदान में नहीं उतरने से निर्वाचन की प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई। इसके साथ ही रामसर पंचायत समिति में कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार प्रधान पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

प्रधान पद को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक हलचल तेज थी। पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद से ही प्रधान पद के दावेदारों को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा था। हसीना बानो के साथ मनोहर कंवर, रवीना और संजू के नाम भी दावेदारों के रूप में चर्चा में थे। आखिरकार राजनीतिक समीकरण हसीना बानो के पक्ष में बने और उन्होंने निर्विरोध निर्वाचन के साथ प्रधान पद हासिल कर लिया।

इस निर्वाचन के साथ ही रामसर की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। खास बात यह है कि हसीना बानो के पिता फतेह खान जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। अब पिता जिला परिषद में तो बेटी पंचायत समिति में जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। चुनाव परिणामों के बाद पिता के जिला प्रमुख और बेटी के प्रधान पद की दौड़ में होने को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज थीं।

गौरतलब है कि रामसर पंचायत समिति के गठन के बाद वर्ष 2015 में कांग्रेस की मेहरा समेजा पहली प्रधान बनी थीं। वर्ष 2020 में कांग्रेस की वरजू देवी ने प्रधान पद संभाला। अब तीसरे कार्यकाल में हसीना बानो के निर्विरोध निर्वाचन के साथ कांग्रेस ने प्रधान पद पर अपनी निरंतरता कायम रखी है।

बुनियादी समस्याओं के समाधान की चुनौती

अब प्रधान पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद हसीना बानो के सामने पंचायत समिति क्षेत्र की पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान की चुनौती रहेगी। क्षेत्रवासियों की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि नई प्रधान पंचायत समिति के विकास कार्यों और ग्रामीण समस्याओं के समाधान को कितनी प्राथमिकता देती हैं।

इस मौके पर आरओ सुखाराम, जिला परिषद सदस्य फतेह खान, तहसीलदार तनसिंह, जोगेंद्रसिंह राठौड़, मोहनसिंह, नारायणसिंह, हाजी जमाल खान, नवाब खान सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।