पंचायत समिति सदस्य पदों के नतीजे आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर रविंद्र सिंह भाटी की चुनावी रणनीति को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही थीं। एक यूजर ने लिखा था, 'भाटी है तो भरोसा है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने भाटी की राजनीतिक सफलता की तारीफ की थी। सोशल मीडिया पर उनके समर्थित छह निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत को लेकर भी चर्चा हुई थी।