- प्रशासनिक कार्यो में होगा सुधार, लम्बे समय से थे पद रिक्त
बाड़मेर.सीमावर्ती बाड़मेर जिले भर में प्रशासनिक सेवाएं में कार्यरत कनिष्ठ सहायक पद पर लम्बे समय से पद रिक्तता नासूर बनी हुई थी। यहां पर 90 फीसदी पद रिक्त होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई एेसे विभागों में दशकों से तो कई वर्षो से रिक्त होने से वैकल्पिक व्यवस्था से काम चलाया जा रहा था। एेसे में यहां प्रशासनिक कार्यो की सुधार को लेकर कई प्रयास कनिष्ठ सहायक नहीं होने से हर समय बिगड़ जाते थे। एेसे में प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से बाड़मेर जिले को 79 कनिष्ठ सहायक की सूची जारी कर नए वर्ष का तोहफा दिया है। अब पद रिक्तता से निजात मिल जाएगी।
बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट में 114 पद कनिष्ठ सहायक के स्वीकृत होने के बावजूद यहां महज 30 बाबू कार्यरत है, एेसे में प्रशासनिक कार्यो को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कनिष्ठ सहायक नहीं होने से कई जिले की फाईलें लम्बे समय तक कलेक्ट्रेट सहित अन्य विभागों में अटकी पड़ी रहती थी। लेकिन अब प्रशासनिक सुधार विभाग ने भर्ती-2013 लिपिक ग्रेड द्वितीय की परीक्षा में उतीर्ण अभ्यर्थी का परिणाम जारी करते हुए बाड़मेर जिले के लिए कनिष्ठ सहायक पद के लिए 79 बाबू आवंटित किए है।
एक कार्मिक के भरोसे कई कार्यालय
जिला कलेक्ट्रेट सहित उपखण्ड व तहसील के कई कार्यालय एक कार्मिक के भरोसे लम्बे समय से चल रहे है। कलेक्ट्रेट में दस प्रमुख शाखाएं एक कनिष्ठ सहायक के भरोसे चल रही थी। इसके चलते कार्य गति नहीं पकड़ पा रहे थे। लेकिन अब 79 पदो पर बाबू मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। जिला परिषद व कलेक्ट्रेट की कई प्रमुख शाखाएं संविदा पर लगे क्रार्मिकों के भरोसे चल रही थी।
- बड़ी राहत मिलेगी
बाड़मरे को 79 कनिष्ठ सहायक मिले है। इससे प्रशासनिक कार्यो में सुधार होगा। अन्य क्रार्मिकों को राहत मिलेगी। जिले भर में लम्बे समय से पद रिक्त पड़े थे। कई प्रमुख शाखाएं एक कार्मिक के भरोसे चल रही थी। - टीलसिंह चूली, जिलाध्यक्ष, राज. राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ
प्रशासन का सहयोग
इस कार्य के लिए प्रशासन को पिछले दिनों रिपोर्ट दी थी। जिला कलक्टर की ओर से भी इसमें आश्वस्त किया गया था कि मांग भेजकर व्यवस्था होगी, परिणामत: लंबे समय बाद इतने पद मिले है।- प्रीतमसिंह भुरटिया, प्रदेश वरिष्ठ उपाय्ध्यक्ष , मंत्रालयिक कर्मचारी संघ