बाड़मेर

कैडेट्स ने जीती एनआईसी ऑल इण्डिया चैम्पियनशिप,लड़कियों ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर किया नेतृत्व

- लड़कियों ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर किया नेतृत्व

2 min read
Cadets won NIC all India championship

बाड़मेर. बाड़मेर के 16 कैडेट्स ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए आसाम में एनआईसी ऑल इण्डिया चैम्पियनशिप जीती । केन्द्रीय विश्वविद्यालय तेजपुर आसाम में आयोजित ऑल इण्डिया एनआईसी का उद्घाटन असाम के राज्यपाल प्रो जगदीश मुखी और सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी तेजपुर के कुलपति प्रो एमएम शर्मा ने किया। राजस्थान के दल में टू राज , इन्डेप बाड़मेर एनसीसी और पीजी कॉलेज के 10 एसडी और 6 गल्र्स कैडेट्स का नेतृत्व लेफ्टिनेंट डॉ आदर्श किशोर ने किया। 12 दिन तक चले कैम्प में भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कैडेट्स ने भाग लिया । कैम्प कमांडेंट ब्रिगेडियर एम एस जोधा ने बताया कि नेशनल इंटिग्रेशन अवयरनेश प्रस्तुतिकरण में राजस्थान के कैडेट्स ने ऐतिहासिक भौगोलिक और सांस्कृतिक परिदृश्य का शानदार चित्रण करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। समूह गीत और समूह नृत्य में कैडेट्स के हैरतंगेज नृत्य ने सबका दिल जीत लिया । कालबेलिया, चरी, भवाई, चकरी और थाली नृत्य की जुगलबंदी ने पूरा वातावरण रसमय बना दिया । मेजर जनरल अलोक राज ने राजस्थान की संस्कृति और कला को मनमोहक बताया ।

लड़कियों ने किया प्रतिनिधित्व
बाड़मेर की गल्र्स ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर राजस्थान का नेतृत्व किया।केन्द्रीय विश्वविद्यालय तेजपुर आसाम में आयोजित ऑल इण्डिया एनआईसी का उद्घाटन असाम के राज्यपाल प्रो जगदीश मुखी और सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी तेजपुर के कुलपति प्रो एमएम शर्मा ने किया। राजस्थान के दल में टू राज , इन्डेप बाड़मेर एनसीसी और पीजी कॉलेज के 10 एसडी और 6 गल्र्स कैडेट्स का नेतृत्व लेफ्टिनेंट डॉ आदर्श किशोर ने किया। 12 दिन तक चले कैम्प में भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कैडेट्स ने भाग लिया । कैम्प कमांडेंट ब्रिगेडियर एम एस जोधा ने बताया कि नेशनल इंटिग्रेशन अवयरनेश प्रस्तुतिकरण में राजस्थान के कैडेट्स ने ऐतिहासिक भौगोलिक और सांस्कृतिक परिदृश्य का शानदार चित्रण करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। जिसमें वीरों, सुगणा, मंजू, ममता मेहरा, शांति और प्रमिला शामिल हैं। इनके साथ दल में बालाराम जांगिड़, अशोक विश्नोई, मोतीचंद जाणी, टीकम सिंह राजपुरोहित, बालाराम मेघवाल, राजेश शर्मा, मदन गोपाल, सतीश कुमार, नेमाराम, नीतेश चौधरी ने प्रतिनिधित्व किया ।

ये भी पढ़ें

ओटीपी के चक्कर में अटक गया अनुदान, बेटियां कैसे करें कोई काम,जानिए पूरी खबर

ये भी पढ़ें

थार को नए साल का तोहफा, अब प्रशासनिक कार्यो में होगा सुधार,जानिए पूरी खबर
Published on:
28 Dec 2017 12:58 pm
Also Read
View All