बाड़मेर

बालोतरा, पाटोदी व कल्याणपुर पंचायत समिति की निकली लॉटरी

- लोगों में रही उत्सुकता, कहीं खुशी तो कहीं छाई मायूसी
less than 1 minute read
बालोतरा, पाटोदी व कल्याणपुर पंचायत समिति की निकली लॉटरी
बालोतरा, पाटोदी व कल्याणपुर पंचायत समिति की निकली लॉटरी


बालोतरा. नगर के पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को पंचायतीराज चुनाव को लेकर पंचायत समिति बालोतरा, पाटोदी, कल्याणपुर की लॉटरी निकाली गई। उपखंड अधिकारी रोहित कुमार की मौजूदगी में निकाली गई लॉटरी में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों व लोगों ने भाग लिया।
दिनभर चर्चाओं का दौर- लॉटरी को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का दौर रहा। जैसे-जैसे लॉटरी निकलती रही, वैसे-वैसे लोग कयास लगाते रहे। कहीं लॉटरी ने सरपंच पद की उम्मीदवारी करने को तैयार चेहरों पर खुशियां बिखेरी तो कहीं पांच साल इंतजार का कम नजर आया।

बालोतरा एक नजर में-
सामान्य (9) - टापरा, आसोतरा, कीटनोद, मांजीवाला, मेवानगर, बिठूजा, कनाना, पारलू, आकड़ली बक्सीराम।

सामान्य महिला (10)- कालूड़ी, असाड़ा, मूंगड़ा, सिणली जागीर, सराणा, गोल स्टेशन, चांदेसरा, दूदवा, पचपदरा, रैवाड़ा मेया।
एससी (03) - खट्टू, रामसीन, उमरलाई।

एससी महिला (03)- दूदवा मल्लीनाथ, वरिया वरेचा, नेवाई।
एसटी (03)- जागसा, खेड़, कीतपाला।

एसटी महिला (02)- गोपड़ी, भाखरी खेड़ा।
ओबीसी (04) - जसोल, मण्डापुरा, भीमरलाई, सूरसिंह का ढाणा।

ओबीसी महिला (04)-बुड़ीवाड़ा, तिलवाड़ा, जानियाना, भाण्डियावास।
-----

कल्याणपुर में यह स्थिति
सामान्य (08) -कल्याणपुर, ग्वालनाड़ा, मूलकी ढाणी, बलाऊ जाटी, नेवरी, थोब, कुड़ी, ढाणी सांखला।

सामान्य महिला (08)- डोली कला, अराबा चौहान, गंगावास, मण्डली, सरवड़ी, छांछरलाई कला, कांकराला, अराबा दूदावत।
एससी(02) - कोरणा, जास्ती।

एससी महिला (02)-तिरसिंगड़ी सोढ़ा, नागाणा।
एसटी (02)- सुरपुरा, डोली राजगुरा।

एसटी महिला (01)-खीपली खेड़ा।
ओबीसी (03)-गोदावास, घडोईचारणान, रोडवा कला।

ओबीसी महिला (03)-देवरिया,थूबंली, पटाऊ खुर्द।
-----

पाटोदी एक नजर में-
सामान्य (09)- नवातला, नवोड़ा बेरा, केसरपुरा, भगवानपुरा, खनौड़ा, साजियाली रूपजी राजाबेरी, कालेवा, दुर्गापुरा, डऊकियों का तला।

सामान्य महिला (09)- सांगरानाड़ी, भाखरसर, चिलानाड़ी, बडऩावा जागीर, साजियाली पदमसिंह, सांभरा, रिछोली, मुकनपुरा, गंगापुरा।
एससी (02)- कंवरली सूरजबेरा, बाणियावास।

एससी महिला (02)- बागावास, खारड़ी।
एसटी (01)- पाटोदी।

एसटी महिला (01)-मोहनपुरा।
ओबीसी (04)- सिमरखिया, लाखोणियों की ढाणी, जवाहरपुरा, पतासर।

ओबीसी महिला (03)- खारी नाडी, नयापुरा, ओकातिया बेरा।
-------

Updated on:
19 Dec 2019 08:16 pm
Published on:
19 Dec 2019 08:16 pm